फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : rjd party tejaswi yadav targeted jdu party nitish kumar Veer Kunwar Singh Vijay utsav

Bihar News : एक बार मौका दीजिये, काम नहीं कर पाया तो फिर हटा दीजियेगा; जानिए किसने और क्यों कहा ऐसा

Wed, 23 Apr 2025 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 23 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

Bihar : राजद अब राजपूत वोटर को अपने पाले में लाने की जुगत में लग गया है। इस दौरान तेजस्वी यादव वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और राजपूत वोटरों से मदद की मांग की। 

विज्ञापन
Bihar News : rjd party tejaswi yadav targeted jdu party nitish kumar Veer Kunwar Singh Vijay utsav
तेजस्वी यादव को चांदी की तलवार भेंट करते सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधान सभा चुनाव में अब बहुत कम समय रह गये हैं। लिहाजा सभी पार्टियां अपने वोटर की संख्या बढ़ाने की तैयारी में हैं। आज सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाया। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी वीर कुंवर सिंह की जयंती के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने राजपूत वोटरों को साधने की कोशिश की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से चुनाव में जीत दिलाने करने के लिए अपील भी की। उन्होंने कहा कि एक बार मौका दीजिये। अगर काम नहीं कर पाया तो फिर पांच साल में हटा दीजियेगा। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: आतंकवादियों ने पत्नी-बच्चों के सामने बिहार के मनीष रंजन को मार डाला, पहलगाम हमले के बाद रोहतास में मातम
विज्ञापन


दरअसल पटना के विद्यापति भवन में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया जा रहा था। कार्यक्रम का आयोजन सारण विकास मंच के तहत शैलेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजपूत नेता एमएलसी सुनील सिंह सहित कई दिग्गज राजपूत नेता शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने राजपूत मतदाताओं को महागठबंधन का सपोर्ट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एक तरफ वीर कुंवर सिंह की तारीफ की वहीँ दूसरी तरफ उन्हीं के नाम पर एनडीए पर निशाना भी साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने अपने देश के लिए लड़ाई लड़ी अपने लोगों के लिए लड़ाई लड़ी, वह कितने लोगों ने किया है, यह बात एनडीए के लोग बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Amrit Bharat Express: बिहार से देश को तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी; जानिए, शेड्यूल

कार्यक्रम के दौरान सुनील सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला। इस दौरान उन्होंने मंच से ही तेजस्वी यादव से वीर कुंवर सिंह की 80 फीट की मूर्ति बनवाने की मांग की। इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 80 फीट की मूर्ति वीर कुंवर सिंह की नहीं बल्कि 80 फीट का सिर्फ घोड़ा होना चाहिए, तब मुझे ख़ुशी मिलेगी। यह बोलते बोलते तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर फिर तंज कस दिया कि मेरी घोषणा सुनकर कहीं वह लोग (एनडीए सरकार) भी तो घोषणा कर देते हैं, यह भी देखना होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कैप्टन विजय शंकर सिंह, पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता विंध्याचल सिंह और समाजसेवी बीडी सिंह को तेगवा बहादुर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोप फ्रांसिस के निधन और पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह, एमएलसी अजय कुमार सिंह, विधायक शशि भूषण सिंह, पूर्व विधायक अजय प्रताप, शक्ति यादव, समाजसेवी संजय सिंह आदि भी मौजूद रहे।
                                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed