फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : rjd party lalu yadav targeted bjp party Uproar over singer Devi bapu song Ishwar Alaalh jdu bihar

Bihar News : देवी के 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' पर मचा घमासान, लालू प्रसाद ने कहा- संघी महिलाओं का करते हैं अपमान

Thu, 26 Dec 2024 07:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

Bapu Song : अटल जयंती के मौके पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में लोक गायिका देवी को भरे मंच से माफ़ी मांगनी पड़ी। इस मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है?

विज्ञापन
Bihar News : rjd party lalu yadav targeted bjp party Uproar over singer Devi bapu song Ishwar Alaalh jdu bihar
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI

विस्तार

लोक गायिका देवी के द्वारा इश्वर अल्लाह तेरो नाम पर अब विवाद गहराने लगा है। इस मामले पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर महिला का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संघियों और भाजपाइयों को “जय सियाराम, जय सीताराम” के नाम एवं नारे से शुरू ही नफरत है, क्योंकि उसमें माता सीता की जयकारा है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ये लोग (भाजपा)  शुरू से ही महिला विरोधी हैं और “जय श्री राम’ के नारे के साथ आधी आबादी महिलाओं का भी अपमान करते हैं। लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि गायिका देवी ने कल कार्यक्रम में बापू के नाम पर निर्मित सभागार में बापू का भजन गाकर उसने “सीताराम” बोल दिया तो **** भाजपाइयों ने माइक पर उससे माफ़ी मंगवाई तथा माता सीता के जय सीताराम की बजाय जय श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि ये संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है?

विज्ञापन

विज्ञापन


'ईश्वर अलाल्ह तेरो नाम' पर गहराई राजनीति 
बुधवार को पटना के गर्दनीबाग़ स्थित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बापू सभागार में अटल जयंती मनाया जा रहा था। अटल विचार मंच की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। उस कार्यक्रम में बिहार की लोक गायिका देवी को अपनी प्रस्तुति करने के लिए आमंत्रित किया गया था। देवी ने महात्मा गाँधी के भजन 'रघुपति राघव राजाराम' को गाना शुरू किया, तभी भाजपा नेता अश्वनी चौबे मंच पर आये और फिर उनसे माफ़ी मांगने को कहा। हालांकि लोक गायिका देवी ने भरे मंच से माफ़ी भी मांगी। उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा कि अगर आप हर्ट हुए तो मैं सॉरी कहना चाहती हूं। फिर एक भाजपा कार्यकर्ता ने माइक को लेते हुए देवी को कहा -हटिये। फिर अश्वनी चौबे ने जय श्री राम के नारे भी लगाये। इसी मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के खिलाफ तंज कसते हुए लिखा है कि संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' वाक्यांश पर आपत्ति जताते हुए लोक गायिका देवी से मांगने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed