फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD MLA from Rohtas misled again. said- the biggest threat is from 10 percent Hindus.

Bihar News : फिर बहके राजद विधायक, कहा- खतरा मुसलमानों से नहीं, 10 फीसदी हिंदुओं से है

Sun, 29 Oct 2023 07:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Oct 2023 07:48 PM IST
सार

Bihar : हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ अनर्गल बयान देने वाले राजद विधायक ने फिर विवादित बयान दिया है। इस बार देवी देवताओं को नहीं बल्कि हिन्दुओं पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भारत में डर मुसलामानों से नहीं, बल्कि दस फीसदी हिन्दुओं से है। 

विज्ञापन
Bihar News : RJD MLA from Rohtas misled again. said- the biggest threat is from 10 percent Hindus.
डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिन्दू के ध्रार्मिक देवी देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने वाले डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर ने फिर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने पहले देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक बातें कही थी और अब दस फीसदी हिन्दुओं को खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कहने वाले कहते हैं कि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं क्योंकि इन्हें मुसलमानों से बहुत ज्यादा खतरा है। लेकिन, सच्चाई यह है कि इन वर्गों के लोगों को सबसे ज्यादा खतरा 10 फीसदी हिंदुओं से ही है।

विज्ञापन


10 फीसदी हिन्दुओं से है खतरा,रहें सावधान 
डेहरी में एक कार्यक्रम के दौरान राजद विधायक फतेह बहादुर बोलते बोलते फिर उनकी जुबान फिसल गई और हिन्दू के खिलाफ अनर्गल बातें कहने लगे। 
राजद विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि देश के 72 फीसदी हिंदू पिछड़े हैं, जिसमें एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्हें अपनों से ज्यादा खतरा है।फतेह बहादुर ने कहा कि एक पार्टी लगातार हिंदुओं को एकजुट होने का नारा लगाती है। पार्टी के द्वारा कहा जाता है कि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं क्योंकि इन्हें मुसलमानों से बहुत ज्यादा खतरा है, जबकि सच्चाई यह है कि इन वर्गों के लोगों को सबसे ज्यादा खतरा 10 फीसदी हिंदुओं से ही है। ये लोग सत्ता पर काबिज हैं और मजबूत पोजिशन में बैठे। यह लोग स्वभाव से मनुवादी हैं। विधायक ने कहा कि कभी 72 फीसदी वाले हिंदुओं पर इन्हीं लोगों ने गोबर और पत्थर फेंके थे और रिझाने के लिए आज कहते हैं कि सभी हिंदू एक हो जाओ। उनका यह बयान आज सवर्णों के विरोध के रूप में दिख रहा है।
विज्ञापन


राजद विधायक ने दिया था विवादित बयान 
राजद विधायक फतेह बहादुर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि महिषासुर समाजवादियों के राजा थे इसलिए मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा महिषासुर राजा को गलत दिखाया गया है। महिषासुर की हत्या से पूर्व सभी देवता जब विराजमान थे तो उन लोगों ने महिषासुर का वध क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि  दुर्गा की उत्पत्ति कर महिषासुर की हत्या करने का साजिश रची गई। उन्होंने यह भी कहा कि उन सभी देवताओं के पास शक्ति नहीं थी जो उन्होंने देवी दुर्गा का आविष्कार महिषासुर की हत्या की। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि मेरे द्वारा जो भी बयान दिए गए हैं वह तथ्य के आधार पर हैं और मनुवादियों द्वारा जो ग्रंथ में लिखा गया है वह सिर्फ काल्पनिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed