फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Revenue and Land Reforms Department has taken action against two retired COs in Patna.

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की दो रिटायर्ड सीओ पर कार्रवाई, जमीन दाखिल खारिज में लूट-खसोट का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

 Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दो रिटायर्ड सीओ पर कार्रवाई की है।  विभाग का कहना है कि जमीन दाखिल खारिज कराने में इन्होने एक बड़ी 
लूट-खसोट को अंजाम दिया है। अब सरकार उनसे पैसा वसूलेगी।

विज्ञापन
Bihar News : Revenue and Land Reforms Department has taken action against two retired COs in Patna.
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की जनता सीओ की मनमानी से परेशान है। इस मामले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पटना के दो अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है। उनमें पहला प्रवीण अनुरंजन है, जबकि दूसरे शिवकुमार शर्मा हैं। प्रवीण अनुरंजन और शिव कुमार शर्मा अब सेवा निवृत हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके पेंशन की राशि से कटौती करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कहना है कि पटना के बिक्रम अंचल के तत्कालीन सीओ प्रवीण अनुरंजन पर आरोप है कि उन्होंने दाखिल खारिज के 400 आवेदन को पहले रद्द कर दिया और फिर उसे स्वीकृत कर दाखिल खारिज किय़ा। लोगों की शिकायत है कि लेन-देन करने के बाद उसी भूमि का दाखिल खारिज किया जिसे पहले दौर में रद कर दिया था। विभाग ने जानकारी देते हुए विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सेवानिवृत अंचल अधिकारी शिवकुमार शर्मा के पेंशन की राशि से कटौती का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed