फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Rajgir hockey match india reached in final india vs china women asian hockey championship 2024

Hockey India : बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत ने जापान को हराया, कल फाइनल मैच चीन से

Tue, 19 Nov 2024 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 19 Nov 2024 08:27 PM IST
सार

Bihar : बिहार वुमेन्स एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में चीन ने मलेशिया को 3-1 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने जापान को 2-0 जीरो से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है। होगा। फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला चीन से होगा।

विज्ञापन
Bihar news : Rajgir hockey match india reached in final india vs china women asian hockey championship 2024
भारत की जीत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। नवनीत कौर (48’) ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए भारत का खाता खोला, और लालरेमसिआमी (56’) ने दूसरा गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन


पहला हाफ
भारत ने खेल की शुरुआत से ही हाई प्रेसिंग की और शुरुआती सर्कल एंट्री की। नवनीत कौर और संगीता कुमारी के प्रयासों को जापान की गोलकीपर यू कुडो ने रोक लिया। भारत ने पहले हाफ में कई पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय डिफेंस ने जापान को कोई मौका नहीं दिया और पहला हाफ गोलरहित रहा।
विज्ञापन


दूसरा हाफ
तीसरे क्वार्टर में भारत ने धीरे-धीरे मैच का रुख अपने पक्ष में करने की कोशिश की, लेकिन जापान का डिफेंस मजबूत रहा। चौथे क्वार्टर में, भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे नवनीत कौर ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। कुछ ही मिनटों बाद, सुनलिता टोप्पो के शानदार मूव से मिले पास को लालरेमसिआमी ने गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bihar news : Rajgir hockey match india reached in final india vs china women asian hockey championship 2024
जापान को टक्कर देती भारतीय खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जापान को अंतिम क्षणों में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचु देवी ने इसे रोक लिया। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में चीन के खिलाफ मुकाबला तय कर लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम अब खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

फाइनल मुकाबला 20 नवंबर को
फाइनल मुकाबला 20 नवंबर को होगा। मैच शाम 4:45 बजे से शुरू होगा। मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन और डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। यह प्रसारण सिर्फ भारत के मैच के लिए होगा। लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLiv पर किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed