फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Priyanka Superintendent of shelter home committed suicide case nawada bihar police up gorakhpur

Suicide Case : वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति को फोनकर दे दी थी जानकारी

Mon, 31 Mar 2025 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 31 Mar 2025 05:54 PM IST
सार

Bihar : हेल्लो, मैं सुसाइड कर रही हूं। यह कहने के बाद कॉल कट गया था। इसके बाद पति ने कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। तब पति ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया।

विज्ञापन
Bihar News : Priyanka Superintendent of shelter home committed suicide case nawada bihar police up gorakhpur
नवादा वृहद आश्रय गृह नवादा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नवादा वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने खुदकुशी कर ली। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका प्रियंका (35) यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थी। उन्होंने नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 बुधौल स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़ें -Murder Case : ससुराल पहुंचने से पहले ही जूनियर इंजीनियर की चाक़ू गोदकर हत्या, अब वजह खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले प्रियंका ने अपने पति गणेश कुमार से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने पति को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। इसके बाद यह घटना हुई। प्रियंका के पति ने ही पुलिस को उसके आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने प्रियंका के शव को पंखे में लटका पाया है। एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने प्रियंका का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आश्रय गृह में सन्नाटा पसरा है। अधिकारी भी सकते में हैं। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है। इससे पहले यह आश्रय गृह गया में संचालित हो रहा था। 24 फरवरी 2024 को इसे नवादा में शिफ्ट किया गया। इसके बाद प्रियंका को अधीक्षक बनाया गया। तब से आश्रय गृह बेहतर तरीके से चल रहा था। सुरक्षा के लिए गेट पर दो होमगार्ड तैनात किये गये हैं। बिना अनुमति किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

इस खबर को भी पढ़िए -Bihar Police : पिता को जेल भेजकर बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, अब आरोपी दारोगा सस्पेंड; एसपी ने की कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को प्रमाण पत्र देना होता है। परिवार के करीबी सदस्यों को आधार कार्ड देना पड़ता है। इसके बाद एंट्री रजिस्टर में नाम दर्ज होता है। तभी प्रवेश की अनुमति मिलती है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रविवार से सोमवार के बीच किसी आम व्यक्ति का प्रवेश नहीं हुआ है। प्रियंका के परिवार के लोग गोरखपुर से नवादा के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed