फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore targets NDA and Grand Alliance; By-election, Jansuraj Party, Gaya News

Bihar By Election: प्रशांत किशोर बोले- इस तारीख के बाद चुनाव हुआ तो तय है जनसुराज का उपचुनाव लड़ना

Fri, 16 Aug 2024 06:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Aug 2024 06:56 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, इस सरकार में अफसरशाही हावी है। जहां प्रखंडों में प्रखंड प्रमुख के की अलग पहचान है। किसी भी सरकारी विभाग में बिना पैसा दिए, एक भी काम नहीं होता है।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore targets NDA and Grand Alliance; By-election, Jansuraj Party, Gaya News
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा के उप चुनाव में जन सुराज से जुड़े सदस्यों की सहमति बनी तो उप चुनाव लड़ना तय है। उक्त बातें शुक्रवार को जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज राजनैतिक दल के रूप लेने जा रह है। अगर दो अक्टूबर 2024 के बाद बिहार में उप चुनाव हुआ तो जन सुराज से जुड़े साथियों का उप चुनाव लड़ना तय है। वहीं उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर से पहले उप चुनाव हुआ तो जन सुराज से जुड़े साथी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


नीतीश सरकार पर जमकर बरसे 
उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, इस सरकार में अफसरशाही हावी है। जहां प्रखंडों में प्रखंड प्रमुख के की अलग पहचान है। वहीं आज वैसे जनप्रतिनिधि बीडीओ के पीए बने हुए हैं। किसी भी सरकारी विभाग में बिना पैसा दिए, एक भी काम नहीं होता है। यहां तक की बुजुर्गों को मिलने वाले वृद्धा पेंशन में 20 रुपए और इंदिरा आवास योजना में 30 से 35 हजार अफसरों को नजराना देना पड़ता है। आज बिहार की पहचान व्याप्त भ्रष्टाचार से जाना जा रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अवैध शराब की होम डिलेवरी, अवैध बालू खनन और अनाज माफियाओं का राज्य है। यही कारण है कि बिहार से सबसे अधिक लोगों का पलायन हो रहा है। राज्य सरकार नौकरी के नाम पर लोगों को ठग रही है। आंकड़ों के अनुसार बिहार में महज दो फीसदी ही लोगों को नौकरी मिल सकती है। शेष 98 फीसदी के लोगों को नौकरी या रोजगार मुहैया कैसे कराएंगे। राज्य सरकार बिहार की जनता को सिर्फ ठगने का काम कर रही है।
विज्ञापन


राजद को बने कार्यकर्ताओं पर नहीं है भरोसा 
राजद के कार्यकर्ताओं को जन सुराज से जुड़ने के लिए पैसा देकर जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव क्या कहना चाहते हैं, वह तो पता नहीं, लेकिन इतना जरूर समझ में आ गया कि तेजस्वी यादव को अपने कार्यकर्ताओं को नहीं समझ पाए।  यही कारण है कि आज राजद में भगदड़ मची हुई है। जिसके कारण तेजस्वी यादव परेशान हैं। इससे पूर्व जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जिले के इमामगंज और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जन सभा को सम्बोधित किया। प्रशांत किशोर को इमामगंज और बेलागंज विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सभा से राजद और हम पार्टी के कार्यकताओं में हलचल मच गई है। क्योंकि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव होना है। ऐसे में अचानक प्रशांत किशोर का गया आना और इन दिनों सीटों पर सभा करना। लोगों के बीच एक नया संदेश दे रहे हैं। जहां भी प्रशांत किशोर सभा को संबोधित कर रहे हैं, वहां उनके निशाने पर राजद और एनडीए है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया लोकसभा और जहानाबाद लोकसभा सीट से डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव जीते थे। जीतने के बाद दोनों सीट खाली हो गई है। बेलागंज विधानसभा सीट पर राजद तो इमामगंज विधानसभा सीट पर एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर है। क्योंकि बिहार विधानसभा के उपचुनाव दोनों दलों की आगे की रणनीति तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed