{"_id":"6592b0b85d49b9396d07a69c","slug":"bihar-news-police-team-attacked-in-gopalganj-si-injured-policemen-had-gone-to-investigate-the-assault-case-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत दो घायल; गांव में छापेमारी करने गए थे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत दो घायल; गांव में छापेमारी करने गए थे पुलिसकर्मी
Mon, 01 Jan 2024 06:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:02 PM IST
सार
महादलित बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
छापेमारी करने पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें अपर थानेदार और एसआई के घायल हुए हैं। पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अपर थानाध्यक्ष व एसआइ के घायल होने की जानकारी मिल रही है। महादलित बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। जहां शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया
पूरा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया मुसहर टोली का है। महादलित बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में मीरगंज के अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार व एसआइ सुरेश कुमार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है
बताया जा रहा है कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अभी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन