{"_id":"650c576fd665891a690790a9","slug":"bihar-news-police-released-the-student-who-plotted-kidnapping-herself-and-arrested-her-lover-bihar-police-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : लड़की ने इस वजह से खुद के अपहरण की रच डाली थी साजिश, पुलिस उसे छोड़ मित्र को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : लड़की ने इस वजह से खुद के अपहरण की रच डाली थी साजिश, पुलिस उसे छोड़ मित्र को किया गिरफ्तार
Thu, 21 Sep 2023 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 21 Sep 2023 08:17 PM IST
सार
Bihar Police : 5 लाख फिरौती के लिए छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन जब पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि लड़की का अपहरण उसने नहीं किया है। इस मामले को लेकर उसने जो कहानी बताई वह हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साजिश करने वाली छात्रा का प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार पुलिस ने लड़की के अपहरण मामले को सुलझाते हुए लड़की के मित्र को बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी पुलिस की उपलब्धी है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि जिस लड़की ने अपने मित्र के साथ मिलकर अपने पिता से पांच लाख रुपये ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची थी उसे पुलिस ने क्लीन चीट देते हुए मुक्त कर दिया और उसके मित्र को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया। मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
लड़की ऐसे हुई लापता
मंगलवार को फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी एक कपड़ा व्यवसायी की बेटी अपने घर से पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए निकली थी। लेकिन शाम होने पर भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। लिहाजा परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान परिजन को एक नंबर से फोन आया कि उनकी बेटी को अपराधियों ने अपहरण कर लिया है और इसके लिए उन्हें 5 लाख फिरौती देने पड़ेंगे। साथ ही यह धमकी भी मिली कि अगर यह राशि समय पर नहीं मिली तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।
विज्ञापन
लड़की के मोबाइल से आया था फोन
परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि मैं खुद उसे कॉलेज छोड़ने गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।अब जांच शुरू हो चुकी थी, इस दौरान पुलिस ने लड़की के मोबाइल का लोकेशन, सीडीआर और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गुरूवार को फुलवारी शरीफ के बाजार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लड़की और उसके मित्र को 18 सितंबर को एक साथ सीसीटीवी में देखा गया था।
विज्ञापन
इस वजह से रची गई थी साजिश
फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष का कहना है कि लड़की ने ही खुद के अपहरण की साजिश रची थी। इसका कारण बताते हुए थानाध्यक्ष का कहना है कि छात्रा के अनुसार उसे सीए पढ़ना था और उसे पढ़ने के लिए परिवार उसकी आर्थिक मदद नहीं करते थे। वहीं दूसरी तरफ आरोपी मोहम्मद तौसीफ आलम पर काफी कर्ज हो गया था। इस वजह से दोनों ने मिलकर एक साजिश रची और पांच लाख फिरौती के लिए अपहरण का ढोंग रच दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहम्मद तौसीफ आलम को पुलिस ने फुलवारी शरीफ के बाजार से गिरफ्तार किया है जबकि लड़की को नालंदा जिले के एक होटल से बरामद किया है।
अब यह सवाल है पुलिस से
पुलिस ने लड़की की सहमति से उसके मोबाइल से फिरौती मांगने वाले मोहम्मद तौसीफ आलम को आरोपी बनाया है जबकि मुख्य साजिशकर्ता उस लड़की को इस मामले से मुक्त कर दिया। आखिर क्यों ? इस सवाल पर पुलिस ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।