फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pickup van crushed two in Darbhanga, one died; Old people were going to Supaul market

Bihar News : दरभंगा में पिकअप वैन ने दो को रौंदा, एक की मौत; इस काम से सुपौल बाजार जा रहे थे वृद्ध

Sat, 28 Oct 2023 11:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नोखे लाल चौपाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे पिकअप वैन का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट गया। इसके बाद ऐसा हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: Pickup van crushed two in Darbhanga, one died; Old people were going to Supaul market
हादसे के बाद पिकअप वैन का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के पास अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक साथ दो साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे एक साइकिल सवार वृद्ध नोखे लाल चौपाल (60) की मौत हो गई। वहीं दूसरा किशोर कन्हैया पासवान (16)  को गम्भीर अवस्था में डीएमसीएच रेफर कर दिया है। मौत की खबर मिलते ही नोखे लाल चौपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उनके परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि नोखे लाल चौपाल प्रतिदिन की तरह अपने घर से साइकिल से दूध बेचने के लिए बिरौल बाजार जाया करते थे। आज भी दूध लेकर बाजार जाने के दौरान हादसा हो गया है। मृतक की पहचान नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र बलाठ गांव निवासी नोखे लाल चौपाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नोखे लाल चौपाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे पिकअप वैन का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट गया। इससे चालक ने पिकअप वैन से नियंत्रण खो दिया और एक साथ दो साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गढ़े में पलट गया।  बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि पिकअप औऱ साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। जबकि घायल किशोर को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed