फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PHED staff murdered and burnt along with his car in Banka, Bihar Police love affairs husband wife

Bihar News : गुस्सा इतना कि संवेदक को कार सहित जलाया, वजह जानकर अब पुलिस भी है हैरान

Tue, 07 May 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 May 2024 03:00 AM IST
सार

Bihar : माता-पिता का एकलौता बेटा पीएचईडी विभाग में संवेदक के पद पर पदस्थापित था। बदमाशों ने उसकी हत्या कर कार में ही उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस ब्लाइंड स्टोरी के आरोपी को ढूंढ निकाला। आरोपी ने जो कहानी पुलिस को बताई उसे सुनकर हर कोई दंग है।

विज्ञापन
Bihar News: PHED staff murdered and burnt along with his car in Banka, Bihar Police love affairs husband wife
मृतक का प्रोफाइल फोटो और घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांका में पीएचईडी विभाग के संवेदक को उसके कार सहित जला दिया। मामला सूईया थाना क्षेत्र के कटोरिया-सूईया मुख्य मार्ग स्थित गड़ुआ जंगल की है। मृतक की पहचान बांका जिला के अलीगंज मुहल्ला निवासी अशोक मोदी के पुत्र आशिष कुमार मोदी (30) के रूप में की गई है। आशिष कुमार मोदी पीएचईडी विभाग के संवेदक थे।

विज्ञापन


इस वजह से आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बीते 4 मई को मृतक के चाचा गौतम कुमार के फर्द बयान पर बांका थाना में अपने भतीजे आशीष कुमार मोदी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। लेकिन उस आवेदन में उन्होंने यह भी लिखा था कि मृतक आशीष कुमार मोदी के मकान में किरायेदार सनी कुमार झा उर्फ गोलू जिनका सर्टिफिकेट नाम दीप कमल झा है और आशीष कुमार मोदी के बीच कुछ विवाद हुआ था। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने गोलू झा के मोबाइल का लोकेशन निकाला। पुलिस के लोकेशन में  6 मई को देवघर से बांका आ रही ट्रेन में गोलू झा का लोकेशन मिला जिसे पुलिस ने बांका स्टेशन पर दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस को बताई कहानी 
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ के दौरान गोलू झा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए सारी कहानी बताई। गोली की कहानी सुनकर पुलिस भी सहम गई। पुलिस ने 
गोलू झा के निशान देही पर सूईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ जंगल से जला हुआ कार और कार में आशीष कुमार मोदी के कंकाल को बरामद कर लिया। घटना रविवार 2 बजे दिन की है। बांका मुख्यालय एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया मृतक पीएचईडी विभाग के संवेदक थे इनके मकान में गोलू झा भाड़े पर रहता था उन्होंने 4 मई को रात आशीष कुमार मोदी का हत्या कर शब  छुपाने के लिए जेठौरनाथ समुखिया मोड आदि जगहों पर ले गया था ।शव छिपाने का मौका नहीं मिलने के कारण 5 मई को सुईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ जंगल में 2 बजे दिन को कार के डिक्की में शव को रख  पेट्रोल छिड़क कर कार सहित जला देने का घटना का अंजाम दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हुई हत्या 
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी गोलू झा के अनुसार उसका पूरा परिवार संवेदक आशीष कुमार मोदी के मकान में किराए पर रहता था। आशीष अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी पिछले 31 जनवरी 2023 को कहलगांव में हुई थी। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक आशीष कुमार मोदी एवं सनी कुमार झा उर्फ गोलू झा की बहन के बीच कुछ चल रहा था जिसको लेकर गोलू झा ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि इस घटना में गोलू झा के साथ उसका बहनोई भी था, हालाँकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।


जांच में जुटी पुलिस 
आशीष कुमार मोदी के पिता बीमार हैं, जिनका इलाज कोलकाता से चल रहा है। वहीं उनकी पत्नी सीमा कुमारी अपना मेडिकल चेकअप के लिए कहलगांव स्थित डॉक्टर के पास गई हुई हैं। इधर घटना को लेकर पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed