फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: One dead in road accident in Bhejpur; BPSC exam, collision between pickup and bike

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में शिक्षक की मौत; बेटे के साथ बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे, पिकअप ने रौंदा

Fri, 15 Mar 2024 10:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Mar 2024 10:35 AM IST
सार

राहुल कुमार ने बताया कि उसके पिता बीपीएससी का परीक्षा देने के लिए शुक्रवार की सुबह उसके साथ सासाराम जा रहे थे। सासाराम जाने के क्रम में बाइक राहुल के पिता चला रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar News: One dead in road accident in Bhejpur; BPSC exam, collision between pickup and bike
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार पिता ओर पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल से दोनों को आरा सदर अस्पताल ले आई है। जहां डॉक्टर के जांच करने के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह हुई है। 

विज्ञापन


बेटे को शिक्षक भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे
मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी जय किशुन राम के 41 वर्षीय पुत्र हीरालाल रूप में हुई है। वह पेशे से शिक्षक (नियोजित) थे। वर्तमान में बामपाली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। जबकि जख्मी उनका पुत्र राहुल कुमार है। राहुल कुमार ने बताया कि उसके पिता बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा देने के लिए शुक्रवार की सुबह उसके साथ सासाराम जा रहे थे। सासाराम जाने के क्रम में बाइक राहुल के पिता चला रहे थे। 
विज्ञापन


विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया
राहुल ने बताया कि उदवंतनगर पहुंचने के बाद विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिससे उसके पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद भोजपुर पुलिस के द्वारा आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसके पिता हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी बेटे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद भोजपुर पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। वहीं घटना कि सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने तीन भाई और एक बहन में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी ललिता देवी और दो पुत्री श्वेता स्वाती और एक पुत्र राहुल है। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed