फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : One and a half kilo hair found in girl's stomach muzaffarpur bihar

Bihar News : बच्ची के पेट का सीटी स्कैन देख चौंके डॉक्टर भी; डेढ़ किलो बाल का गुच्छा निकला तो वजह आई सामने

Sat, 25 Jan 2025 05:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 25 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

Bihar : 9 साल की बच्ची पेट दर्द से काफी परेशान थी। पेट दर्द की दवा भी खायी लेकिन कोई असर नहीं हुआ। फिर डॉक्टरों ने पेट का एक्सरे और फिर सीटी स्कैन किया। मजबूरन ऑपरेशन कराना पड़ा। डॉक्टरों ने जैसे ही ऑपरेशन के लिए पेट खोला, सभी दंग रह गये।

विज्ञापन
Bihar News : One and a half kilo hair found in girl's stomach muzaffarpur bihar
ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में एक अजीब वाकया सामने आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। चर्चा की बात यह है कि 9 वर्ष की बच्ची के पेट से लगभग डेढ़ किलो मानव बाल निकला है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज की है, जहां बच्ची का ऑपरेशन कर उसके पेट से मानव बाल निकाला गया है।

विज्ञापन


पेट से निकला डेढ़ किलो का बाल का एक गुच्छा
इस संबंध में परिजनों का कहना है कि एक 9 वर्ष की बच्ची के पेट में लगभग डेढ़ माह से अधिक समय से लगातार पेट में दर्द हो रहा था। शुरूआती समय में दवा दुकान से दवा खरीदकर दे दिया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे मामला जटिल होने लगा। मामला गंभीर होने पर परिजनों ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने बच्ची का एक्स-रे किया। एक्स-रे के बाद संदेह होने पर फिर सीटी स्कैन कराया गया, तब जाकर यह स्पष्ट हुआ कि पेट में मानव बाल है। परिजनों ने बच्ची का एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन करके उसके पेट से डॉक्टरों ने बाल निकाला।
विज्ञापन


इस वजह से खाती थी बाल  
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के पेडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि एक बच्ची को पेट दर्द की गंभीर शिकायत थी। बच्ची का सीटी स्कैन के दौरान में देखा गया कि उसके पेट में बाल है जिसके बाद से हमारी टीम ने ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन बेहद जटिल था उक्त बच्ची में खून की कमी थी, बाद में उसे खून चढ़ाया गया और ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्ची का ऑपरेशन को सफल किया गया। ऑपरेशन के बाद उसके पेट से करीब डेढ़ किलो का बाल का एक गुच्छा निकला।मामले में डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि पिछले 7 वर्ष से वह बाल खा रही थी और यह एक ट्राइकोटिलोमेनिया बीमारी है और यह कई बच्चों में पाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed