फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News of Lalu Yadav family in tirupati balaji, tejashwi yadav and tej pratap yadav new look after mundan

Tirupati Balaji: लालू की पोती कात्यायनी का तिरुपति में हुआ मुंडन, तेजस्वी-तेजप्रताप के नए लुक की आईं तस्वीरें

Sat, 09 Dec 2023 11:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Dec 2023 11:13 AM IST
सार

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के परिवार ने मन्नत पूरी होने के बाद तिरुपति बालाजी का दर्शन किया और वहीं तेजस्वी यादव की बेटी का मुंडन भी हुआ। लेकिन, अब तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के नए लुक की तस्वीर भी सामने आयी है।

विज्ञापन
Bihar News of Lalu Yadav family in tirupati balaji, tejashwi yadav and tej pratap yadav new look after mundan
परिवार संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे लालू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार संग तिरुपति बालाजी के दर्शन किया। उनके दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने अपने सिर भी मुंडवाया। तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी कात्यायनी का भी मुंडन करवाया। इसके बाद बालाजी भगवान का दर्शन किया। दोनों भाई धोती पहने नजर आए। तेजस्वी यादव ने पत्नी राश्री और परिवार के साथ कई फोटो भी शेयर किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

Bihar News of Lalu Yadav family in tirupati balaji, tejashwi yadav and tej pratap yadav new look after mundan
पत्नी और बेटी के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी बोले- शादी की सालगिरह के विशेष दिन पर बेटी का मुंडन भी संपन्न हुआ
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सवेरे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गर्भगृह में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की। आज शादी की सालगिरह के विशेष दिन पर बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ।
 

विज्ञापन

Bihar News of Lalu Yadav family in tirupati balaji, tejashwi yadav and tej pratap yadav new look after mundan
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ उनके दोनों बेटे। - फोटो : सोशल मीडिया
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की यह बातें भी पढ़िए
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करने वाले पौराणिक ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा ज्ञानार्जन, शुभता, दिव्य हस्तक्षेप, आध्यात्मिक सांत्वना, आत्म-साक्षात्कार, ध्यान और परमात्मा से जुड़ने का जरिया, व्यक्तिगत व सामुदायिक विकास तथा मानव जीवन के मूल उद्देश्य की गहराई को समझने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में भी कार्य करती है। 
 
विज्ञापन

Bihar News of Lalu Yadav family in tirupati balaji, tejashwi yadav and tej pratap yadav new look after mundan
लालू परिवार। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया लालू के यात्रा पर सवाल 
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। जिस दल के मंत्री-विधायक सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर भद्दी टिप्पणी करेंगे, उसके मुखिया विशेष विमान से तिरुपति बालाजी गए। खर्च कौन उठा रहा, यह बताएंगे? उन्होंने कहा कि बिहार में सनातन विरोध और बिहारियों के खिलाफ बोलने वालों का राज है। जातिवाद और परिवारवाद से आगे किसी को कुछ दिख ही नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed