फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : North America Owl recovered in jamui bihar incredible happiness for driver family

Incredible: पूरा परिवार बिहार से अमेरिका घूम आता, इतनी कीमत है इस उल्लू की; कहां मिला यह अमेरिकन आउल?

Tue, 15 Jul 2025 05:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 15 Jul 2025 05:06 PM IST
सार

Bihar News: दुर्लभ प्रजाति के यह अमेरिकन ब्राउन बार्न आउल चर्चा में है।वन विभाग का कहना है कि यह निशाचर जीव है और रात में भोजन की तलाश में शहरी इलाकों में आ जाता है। दो-तीन दिन की निगरानी के बाद इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News : North America Owl recovered in jamui bihar incredible happiness for driver family
चर्चा में है यह उल्लू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले में रविवार रात एक दुर्लभ अमेरिकन ब्राउन बार्न आउल घर में घुस आया। हालांकि, घर के मालिक ने इस दुर्लभ उल्लू को रेस्क्यू कर पकड़ लिया और उसे पिंजरे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसे अपने साथ ले गई। लेकिन जब घर के लोगों ने गूगल पर इसकी सर्च की, तो उसकी कीमत जानकर उनके होश उड़ गए। बाद में पता चला कि इतनी राशि में उनका पूरा परिवार अमेरिका की यात्रा कर सकता था।

विज्ञापन


इस उल्लू का शिकार करना है अवैध
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के वशिष्ठ तिवारी के घर में रविवार की रात लगभग 11 बजे एक उल्लू घुस गया। इसके बाद उनके बच्चे उस बड़े उल्लू को देखकर डर गए। हालांकि, वशिष्ठ तिवारी ने हिम्मत दिखाते हुए उल्लू को पकड़ लिया और उसे पिंजरे में बंद कर दिया। पिंजरा छोटा होने के कारण बाद में उसे रस्सी के सहारे बांधकर रखा गया और सुबह इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। घर वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आउल को पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई। इस दौरान वन विभाग की टीम ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि यह आउल किस प्रजाति का है। बाद में वशिष्ठ तिवारी के बेटे ने जब गूगल पर सर्च किया, तो पता चला कि यह अमेरिकन ब्राउन बार्न आउल है, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 25 से 30 लाख रुपये है। यह प्रजाति नॉर्थ अमेरिका में पाई जाती है। वनरक्षक ने बताया कि यह उल्लू भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है। इसका शिकार करना अवैध है।
विज्ञापन

अचानक कोर्ट पहुंचकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया सरेंडर, इस मामले में लेना पड़ा जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


वशिष्ठ तिवारी का परिवार अमेरिका की यात्रा कर सकता था
वशिष्ठ तिवारी जमुई जिले के सोनो प्रखंड के अंचलाधिकारी का ड्राइवर है। वह जमुई नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले में अपनी पत्नी, बेटे, बेटी और मां समेत कुल पांच सदस्यों के साथ रहते हैं। यदि देखा जाए, तो एक व्यक्ति का अमेरिका घूमने का खर्चा लगभग दो से दो लाख रुपये तक होता है, जिसमें पासपोर्ट, वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और अन्य खर्चे शामिल होते हैं। इस प्रकार, वशिष्ठ तिवारी अपने पूरे परिवार के लिए एक सप्ताह की अमेरिका यात्रा और करीब 15 लाख की फ्लैट खरीद सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इंसानियत का परिचय देते हुए आउल की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके लिए उन्हें हर कोई सराह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed