{"_id":"68763561b3b931d45c00a422","slug":"bihar-news-bhojpuri-actress-akshara-singh-surrenders-in-begusarai-court-court-grants-bail-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अचानक कोर्ट पहुंचकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया सरेंडर, इस मामले में लेना पड़ा जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अचानक कोर्ट पहुंचकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया सरेंडर, इस मामले में लेना पड़ा जमानत
Tue, 15 Jul 2025 04:32 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 15 Jul 2025 04:32 PM IST
सार
Akshara Singh: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उन्होंने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय कोर्ट में मंगलवार को एक मामले में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सरेंडर किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के मुचलके पर जमानत दिया है। दरअसल, एक पुराने मामले में भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बेगूसराय जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जिले के न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत में उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की थी। अब सुनवाई के बाद कोर्ट ने 10 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। मंगलवार को अक्षरा सिंह के कोर्ट पहुंचते ही वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इस मामले में पहुंचे थे बेगूसराय कोर्ट
जानकारी के अनुसार गायक शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह और उनके पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में कोर्ट ने मामले को सही मानते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 427 के तहत संज्ञान लिया था। इसके बाद अक्षरा सिंह को कोर्ट में हाजिर होने का कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्षरा सिंह ने जिला जज के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम ने उन्हें जमानत दे दी। उसी आदेश के तहत उन्होंने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पत्रकार से यूट्यूबर बने अजीत अंजुम पर प्राथमिकी में क्या है? क्या दिखाने के कारण FIR दर्ज
विज्ञापन
समस्तीपुर में स्टेज शो से जुड़ा था मामला
बता दें कि शिवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने समस्तीपुर में 24 अक्टूबर 2023 को रात 10 बजे एक कार्यक्रम रखा था। जहां दो घंटे की प्रस्तुति के लिए अक्षरा सिंह को 5 लाख 51 हजार रुपये दिए गए थे। पर, वह रात 12:30 बजे पहुंचीं और सिर्फ आधे घंटे प्रस्तुति देने के बाद माइक तोड़कर चली गई थी। इस दौरान आयोजक ने उन्हें रुकने की गुजारिश की थी। कहा था कि पैसे दिए जा चुके हैं, कोई अनहोनी हो जाएगी। फिर भी वह उस जगह नहीं रुकीं थी। शिवेश मिश्रा ने दिए गए पैसे की वापसी की मांग की थी, जो अब तक नहीं मिली थी।