फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Narcotics team seized heroin worth Rs 2 crore brought Bihar from Myanmar muzaffarpur bihar police

Bihar News : नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ का हेरोइन जप्त; म्यांमार से लाया गया था बिहार

Tue, 01 Apr 2025 09:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Apr 2025 09:04 PM IST
सार

Bihar : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ा खुलासा किया है। बिहार में 520 ग्राम हेरोइन जप्त किया है। इसे म्यांमार से तस्करी कर मणिपुर के रास्ते दिल्ली तक सप्लाई किया जाता था। 

विज्ञापन
Bihar News : Narcotics team seized heroin worth Rs 2 crore brought Bihar from Myanmar muzaffarpur bihar police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम हेरोइन जप्त किया है। यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर में की गई है। जब्त हेरोइन का बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ रुपए बताये जा रहे हैं। नारकोटिक्स टीम ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम का कहना है कि हेरोइन का उपयोग रेव पार्टियों में किया जाता है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Akshara Singh : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किन लोगों को कह दिया अपशब्द, खुद को बताया शेरनी
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर जंक्शन में एनसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ हेरोइन की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार शख्स ने बताया कि वह असम के दीमापुर से अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर आ रहा था, जिसे पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल के तस्कर को देने वाला था। NCB रेल पुलिस आरपीएफ की टीम के सहयोग सेकार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किये गये दोनों तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले है। इस संबंध में NCB की टीम ने बताया कि  जब्त मादक पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई है। एनसीबी की टीम ने मुज़फ्फरपुर जंक्शन पर आई डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़ के हेरोइन के साथ कैरियर और रिसीवर गिरफ्तार किया गया है। युवक की जांच के दौरान दो पैकेट मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया जिसकी कीमत एक करोड़ बताई गई है। एनसीबी में गिरफ्तार आरोपी युवक के निशानदेही पर ही मादक पदार्थ के रिसीवर नीतीश सहनी को पूर्वी चंपारण के सुगौली से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी पैडलर था और वह दूसरे को देने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




                                             

Bihar News : Narcotics team seized heroin worth Rs 2 crore brought Bihar from Myanmar muzaffarpur bihar police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गिरफ्तार शख्स की पहचान पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार निवासी अक्षय सहनी (29) के रूप में की गई है। युवक के पास मौजूद नीले रंग के बैग की जांच  की गई तो बैग के अन्दर दो काले रंग के पैकेजिंग टेप में लपेटा हुआ पैकेज बरामद हुआ, दोनों पैकजों के अंदर 260-260 कुल 520 ग्राम हेरोइन पाया गया। पकड़े गए आरोपी की निशान देही पर छतौनी थाना क्षेत्र में दुकान पर खड़े रिसीवर नितीश सहनी को पकड़ा गया, जो सुगौली थाना पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। एनसीबी की टीम दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल मादक पदार्थ कहां से और किसके माध्यम से लाई गई थी, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में दोनों से सघन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed