फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Muslim Girl viral video after marrying in temple with hindu boy, described threat on husband wife

Bihar: मुस्लिम युवती ने मंदिर में लिए सात फेरे और फिर वीडियो के जरिए वायरल किया जान पर खतरा; क्या कह रही अब

Wed, 01 Nov 2023 11:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

 युवती ने आरोप लगाया कि शादी से इनकार किया तो उसके पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। इस वह अपना घर छोड़कर फरार हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Muslim Girl viral video after marrying in temple with hindu boy, described threat on husband wife
प्रेमिका के साथ लिए सात फेरे

विस्तार

बेतिया में एक मुस्लिम युवती ने अपना धर्म छोड़ दिया। उसने हिन्दू धर्म अपना लिया। वह घर से फरार होकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर में जाकर शादी रचा ली है। मामला जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है। जहां घर से भाग कर हिंदू धर्म को अपनाते हुए मंदिर में शादी करने के बाद वीडियो ने सोशल मीडिया एक वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। उसने बिहार पुलिस और सरकार से अपने जान की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


युवती ने वीडियो जारी कर कहा कि पटखौली गांव की रहने वाली है। और वह एक युवक से प्यार करती थी। उसके परिवार के लोग उसकी शादी किसी और से करवाना चाहते हैं। उस युवक को वह बिल्कुल पसंद नहीं करती है। उससे शादी के बाद उसकी जोड़ी बेमेल हो जाएगी। यह बात करते हुए जब मैंने अपने घरवालों के सामने अपने पसंद के लड़के से शादी की बात कहीं और उनके पसंद वाले युवक से शादी से इनकार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि शादी से इनकार किया तो उसके पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। इस वह अपना घर छोड़कर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे मायके वाले मेरी हत्या करना चाहते हैं
युवती ने बातया कि जिस युवक से शादी करना चाहती है वह उसके धर्म नहीं है। इसलिए उसने उसका धर्म अपना लिया और हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में जाकर शादी कर ली। युवती ने बताया कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ मैं सात फेरे ले चुकी हूं। अब जीवन भर उसके साथ रहना चाहती हूं। लेकिन, मेरे मायके वाले मेरी हत्या करना चाहते हैं। 

मैं अपनी मर्जी से भागी हूं और शादी की हूं
युवती ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके परिवार के लोग कुछ भी कर सकते हैं। इससे रक्षा किया जाय। युवती ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके पापा उसके (प्रेमी) और मेरे सास, ससुर, ननद, ननदोई को फंसाना चाहते हैं। जबकि इन लोगों का कोई दोष नहीं है। मैं अपनी मर्जी से भागी हूं और शादी की हूं। हम अपनी लाइफ में बिल्कुल खुश हैं। इधर, अब लड़की के बयान के बाद पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed