{"_id":"6630972b724bf3b08506f115","slug":"bihar-news-mukesh-sahni-targets-home-minister-amit-shah-and-pm-modi-reservation-nda-vip-grand-alliance-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : अमित शाह के लिए यह क्या बोल गए मुकेश सहनी; पहले की ताली की बात, फिर खुलकर बोल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : अमित शाह के लिए यह क्या बोल गए मुकेश सहनी; पहले की ताली की बात, फिर खुलकर बोल दिया
Tue, 30 Apr 2024 12:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:30 PM IST
सार
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हमलोगों को शर्म आ रही है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री केवल देश का चुनाव जीतने के लिए इस तरह झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में पक्ष-विपक्ष के नेता लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता आरक्षण के खिलवाड़ करने का आरोप इंडी गठबंधन के नेताओं पर लगा रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन के नेता कह रहे हैं एनडीए सरकार आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है। मंगलवार को एक चौंकाने बयान सामने आया है। बिहार में महागठबंधन के सहयोगी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बोलते-बोलते गृह मंत्री अमित शाह के बारे में ऐसी बातें कह दी, जिससे सियासत काफी गरमा सकती है।
विज्ञापन
आप पिछले 10 साल से हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हमलोगों को शर्म आ रही है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री केवल देश का चुनाव जीतने के लिए इस तरह झूठ बोल रहे हैं। जो उन्होंने वादा किया तो उसके ऊपर काम होना चाहिए। कल उन्होंने (गृह मत्री) झंझारपुर में बयान दिया कि मंडल कमीशन को रोक के रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग थे। मैं उनसे पूछता हूं 10 साल से आपकी सरकार है? आपने क्या किया? आपने काका काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट क्यों नहीं लागू करवा दी? आप पिछले 10 साल से हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या? यह लोग झूठकर बोल रहे हैं। गलत तरह से बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन