फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minor girl student murder case after abused government teachers absconding saran bihar police

Bihar News : स्कूल से लौटने के बाद झाड़ी में नाबालिग का मिला शव, स्कूल के सभी शिक्षक फरार

Sat, 24 May 2025 07:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 24 May 2025 07:44 PM IST
सार

Bihar : हर माता-पिता अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखते हैं, लेकिन किसको पता कि स्कूल से लौटने के दौरान उसके साथ इतना भयानक हादसा हो जायेगा। आज वही हुआ। शाम में नाबालिग का शव झाड़ी में जिस हालत में मिला, उसे देखकर हर कोई कांप गया।

विज्ञापन
Bihar News : Minor girl student murder case after abused government teachers absconding saran bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के छपरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बदमाशों ने कक्षा पांच की 10 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। टना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस सहित जिले के आलाधिकारियों  का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बच्ची नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िये-Bihar: तेजप्रताप यादव ने किया 12 साल से रिलेशनशिप में रहने और प्यार का दावा; सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृत मासूम की बहन ने बताया कि गांव के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में मेरी बहन पांचवीं वर्ग में पढ़ती थी। स्कूल से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर नहर किनारे झाड़ी में उसका शव मिला है। बहन ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गला दबा कर हत्या करने की बात कहा है। वहीं मृतका के उसके दादा ने कहा कि मेरी पोती सुबह में स्कूल पढ़ने के लिए गई हुई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसके बाद हमलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कोई आता पता नहीं चल पाया। थक हार कर हमलोग घर वापस जा रहे थे तभी किसी ने कहा कि नहर किनारे किसी बच्ची की लाश पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िये-Bihar: रील बनाने के चक्कर में ट्रेन की छत पर चढ़े तीन युवक; हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे, हालत गंभीर


शव मिलने की सूचना मिलने पर उसके परिजन और ग्रामीण उक्त स्थान पर जाकर देखा गया तो घटना स्थल पर छात्रा का स्कूली बैग, चप्पल और गमछे मिले। घटना के बाद से ही स्कूल के सभी शिक्षक भी फरार हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जलालपुर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घटना के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जलालपुर पुलिस ने घटना में आरोपित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में घटना स्थल पहुंचे सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गला दबा कर हत्या की गई है। हालांकि सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन आरोपियों में तीन नाबालिग और दो बालिग हैं।  
सारण के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नीलेश कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सहित कई थाने की पुलिस पहुंच कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed