{"_id":"6875cf762984bd7b6e0ecd71","slug":"bihar-news-minor-girl-accused-brother-in-law-of-doing-dirty-work-bihar-police-arrested-the-accused-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नाबालिग ने अपने ही जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहन बोली- झूठ बोल रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नाबालिग ने अपने ही जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहन बोली- झूठ बोल रही है
Tue, 15 Jul 2025 09:18 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:18 AM IST
सार
Patna Crime News: पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोबाइल दुकान में मैकेनिक का काम करता है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
नाबालिकग से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना इलाके की एक लड़की ने अपने ही बहनोई (जीजा) पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, लड़की की बहन का कहना है कि वह झूठा आरोप लगा रही है। उसके पति निर्देष है। जीजा-साली के बीच का यह मामला अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि 12 जुलाई को मैं अपने जीजा के घर गई हुई थी। उस वक्त घर में कोई नहीं था। अकेलेपन का फायदा उठाकर जीजा जी ने मेरे साथ जबरदस्ती की। वह जबरन कमरे में ले गए और मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान मैं चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने एक न सुनी। इसके बाद मैंने दीदी को इस मामले की जानकारी दी तो वह मुझे ही डांटने लगीं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताने भी कहा। लेकिन मैं सीधे पुलिस के पास गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी ने मध्य प्रदेश की लड़की को बिहार बुलाकर की जबरदस्ती, नौकरी का दिया था झांसा
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं आरोपी की पत्नी का कहना है कि उनके पति को फंसाया जा रहा है और वह इस तरह की घटनाओं में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता रिश्ते में उनकी चचेरी बहन लगती है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से चादर और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
हनुमान मंदिर में लव मैरिज की थी
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने पुष्टि की है कि यह घटना 12 जुलाई की है। घटना की सूचना सोमवार को मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता की चचेरी बहन और उसके जीजा ने पिछले वर्ष 2024 में पटना स्थित हनुमान मंदिर में लव मैरिज की थी। पीड़िता मूल रूप से दनियावां की रहने वाली है।