फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : metro station starts from August 15 in patna bihar metro train timing metro timing

Bihar News : नए साल में 15 अगस्त से पहले मिलेगी मेट्रो की सौगात, पटना बनेगा मेट्रो का हर्ट

Wed, 11 Dec 2024 07:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 11 Dec 2024 07:17 PM IST
सार

Bihar : अगस्त 2025 तक पटनावासियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी। पटना मेट्रो के करीब 6.5 किलोमीटर लंबे प्रायरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं। बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो का हर्ट बनेगा। 

विज्ञापन
Bihar News : metro station starts from August 15 in patna bihar metro train timing metro timing
निरीक्षण करते  बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने पटना मेट्रो के प्रायरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों से बात की और उनको कई अहम दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ विभाग की संयुक्त सचिव वर्षा सिंह भी मौजूद रही।

विज्ञापन


अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी मेट्रो 
निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। मलाही पकड़ी से लेकर न्यू आईएसबीटी तक बने प्रायरिटी कॉरिडोर पर सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। अब ट्रैक बिछाने और ट्रेन सेट की खरीदारी करने का काम चल रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक और टेलीकॉम सिग्नलिंग का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि अगस्त 2025 तक पटनावासियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगे।
विज्ञापन


15 मिनट में पहुँच सकेंगे मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक 
नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि पटना मेट्रो के करीब 6.5 किलोमीटर लंबे प्रायरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इसके बाद शहरवासी सिर्फ 15 मिनट में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक पहुंच जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि मेट्रो का परिचालन होने से पटना की सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक का दवाब भी कम होगा। साथ ही शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना बनेगा मेट्रो का हर्ट
नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बैरिया बस स्टैंड के पास बने पटना मेट्रो डिपो का भी निरीक्षण किया। वहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि डिपो में धुलाई से लेकर मेंटेनेंस तक का काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां एक कंट्रोल सिस्टम भी बनाया जाएगा। आप कह सकते है कि यह पूरे पटना मेट्रो का हर्ट होगा। यहां बने एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में कंट्रोल सिस्टम, मैनेजमेंट सिस्टम, सिक्योरिटी, ट्रेनिंग सेंटर मौजूद रहेगा। डिपो पर टेस्ट ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा, जहां मेट्रो ट्रायल रन होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed