{"_id":"680e70f4a1a805bec00bdfed","slug":"bihar-news-many-students-detained-patna-university-bombing-case-patna-bihar-police-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी के 13 छात्र गिरफ्तार, बमबाजी के आरोप में लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी के 13 छात्र गिरफ्तार, बमबाजी के आरोप में लिया हिरासत में
Sun, 27 Apr 2025 11:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:31 PM IST
सार
Patna University : रात में अचानक भगदड़ की स्थिति हो गई। कुछ ने कहा कि पुलिस आई है, कोई कह रहा था एसटीएफ है। सुबह में मामला स्पष्ट हुआ कि यह मामला बमबारी से जुड़ा है।
विज्ञापन
पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
विज्ञापन
पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के 13 छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किये गये सभी बमबाजी के आरोपी हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पुछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुरुवार को दो हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह मामले को शांत करा दिया गया, लेकिन फिर शनिवार की देर रात दोनों हॉस्टल के लड़कों के बीच झड़प हो गई और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से बमबाजी होने लगी। बम की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 13 छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन