फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : many people died road accident news today Buxar bihar police Collision between truck and tractor

Bihar News : उत्तर प्रदेश से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; दो गंभीर

Sun, 22 Dec 2024 11:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 22 Dec 2024 11:05 PM IST
सार

Road Accident : उत्तर प्रदेश से ट्रक और ट्रैक्टर बिहार लौट रहे थे। तभी अचानक ट्रक की रफ़्तार काफी तेज हो गई और देखते ही देखते तीन जिंदगी मौत के मुंह में समा गई।  

विज्ञापन
Bihar News : many people died road accident news today Buxar bihar police Collision between truck and tractor
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बक्सर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद गोलंबर पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु की है।

विज्ञापन


तीन लोगों की दर्दनाक मौत 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर दोनों उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने भूसा लदे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर पर कुछ मजदूर बैठे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गये। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed