फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : magadh hospital owner gopal khemka murder case patna bihar police in question

Bihar News: बिहार के नामी उद्योगपति की हत्या; 6 साल पहले बेटे और अब गोपाल खेमका को मार डाला

Sat, 05 Jul 2025 05:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Jul 2025 05:55 AM IST
सार

Bihar Police : राज्य की नीतीश कुमार सरकार बिहार पुलिस का कोई भी ऑपरेशन कर रही है, लेकिन वह सफल नहीं हो रहा है। राजधानी में बहुत बड़ा कांड हो गया है। बिहार के मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News : magadh hospital owner gopal khemka murder case patna bihar police in question
गोपाल खेमका (इनसेट) इसी कार से यहीं पर उतरे थे। पीछे दिख रहा बिस्कोमान भवन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में हुई। गोपाल खेमका पटना के जाने-माने व्यवसायी थे और कभी यहां के टॉप अस्पताल रहे मगध हॉस्पिटल के मालिक भी थे। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी छह वर्ष पूर्व वैशाली के औद्योगिक थाना इलाके में अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी, जिसके बाद काफी बवाल मचा था। गोपाल खेमका वैचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े भी थे।

विज्ञापन


हत्या के डेढ़ घंटे बाद पहुंची थाने की पुलिस, हंगामा
गोपाल खेमका शुक्रवार रात अपनी कार से रोजाना की तरह बांकीपुर क्लब से घर लौट रहे थे। जैसे ही होटल पनाश के पास स्थित अपार्टमेंट के गेट पर उतरे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। यह घटना शुक्रवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास की है। घटना के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गोपाल खेमका को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गोपाल खेमका के छोटे भाई संतोष खेमका ने पुलिस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के डेढ़ घंटे बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पटना की सिटी एसपी (मध्य) भी दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर कई खोखे गिरे पड़े थे, जिस पर पुलिसकर्मियों द्वारा ईंट और बांस-बल्ले से घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीवान में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या; तलवारबाजी के साथ खुलेआम फायरिंग में मौतें, बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : magadh hospital owner gopal khemka murder case patna bihar police in question
अपराधियों की मनमानी पर पुलिस को घेरते निर्दलीय सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पहुंचे- बोला परिवार से बलि कब तक?
हाई प्रोफाइल घटना होने के बाद पटना के उद्योगपतियों और व्यवसायियों की भीड़ धीरे-धीरे जुटती गई। अस्पताल के बाद शव को घर लाया गया, लेकिन देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस बीच पुलिस के पहले, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने सवाल किया कि "आखिर यह परिवार कब तक बलि देता रहेगा? बीते 20 दिसंबर 2018 को हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में इन्हीं गोपाल खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाने से महज 300 मीटर दूर यह पॉश इलाका है और कई आला अधिकारियों का भी घर बेहद पास में है। ऐसे में सरेआम अपराधी आते हैं और एक उद्योगपति को गोली मारकर आराम से चले जाते हैं! यह बिहार में क्या हो रहा है? बिहार की पुलिस क्या कर रही है? और बिहार के अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ कैसे गया है?"

परिजन बोले- इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं, घर घुसकर मार रहे
मौके पर मौजूद उद्योगपति गोपाल खेमका के परिवार वालों ने गुस्सा जताते हुए कहा कि बिहार पुलिस की कार्यशैली यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि आज हम कितने सुरक्षित हैं। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद लगभग डेढ़ से दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। परिवार वालों ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है, अपराधियों का मनोबल अब इतना बढ़ गया है कि वे घर पर चढ़कर हत्याएं कर रहे हैं।

पुलिस बोली- सिर के पास गोली मारी गई, सीसीटीवी फुटेज जांच रहे हैं
सिटी एसपी मध्य दीक्षा ने बताया कि सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे हैं और आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। उन्होंने बताया कि उद्योगपति गोपाल खेमका के सिर के बिल्कुल पास से गोली मारी गई है, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है और अपराधी किसी भी हालत में बच नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed