{"_id":"679a3debcaa4ab677907ef78","slug":"bihar-news-lover-beaten-to-death-boy-friend-girl-friend-s-family-accused-love-affair-lakhisarai-bihar-police-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair : नाबालिग प्रेमिका से मिलते देख भड़के परिजन, पीट-पीटकर प्रेमी की ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair : नाबालिग प्रेमिका से मिलते देख भड़के परिजन, पीट-पीटकर प्रेमी की ले ली जान
Wed, 29 Jan 2025 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:13 PM IST
सार
Love Affair : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पर पहुंचा था। दोनों चोरी-चोरी चुपके-चुपके मिल रहे थे। तभी अचानक घर वालों की नजर उनपर पड़ गई। लड़की के घर वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लखीसराय में लोगों ने प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरविंद कुमार चौरसिया के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है। घटना हलसी थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना प्रेमिका ने प्रेमी के परिजनों को दी, तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
प्रेमिका मिलने पहुंचा था घर
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संदीप अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इस बीच लड़की के पिता धर्मराज राम और अन्य परिजनों ने उसे देख लिया। इसके बाद प्रेमिका के पिता और उसके घर वालों ने संदीप की जमकर पिटाई की और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश को छिपाने के लिए शव को पुआल से जला दिया और गांव के बाहर नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
प्रेमिका की सूचना पर मामले का हुआ खुलासा
घटना का खुलासा उसी रात हो गया। लड़की ने फोन पर संदीप के परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने हलसी पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता धर्मराज राम को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि कुकू लोगों ने एक युवक की पीटपीटकर हत्या कर दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका के आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।