फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lok Sabha Election Second phase bjp news tejashwi yadav pappu yadav congress party bihar election

Bihar News LIVE : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में अब अंतिम ताकत झोंकी, जानें आज कौन दिग्गज जाएंगे कहां

Tue, 23 Apr 2024 08:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 23 Apr 2024 08:58 PM IST
सार

Lok Sabha Election : बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इसके लिए अब प्रचार का समय खत्म हो रहा है। सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। आज की हर हलचल का अपडेट देखें यहां।

विज्ञापन
Bihar News : Lok Sabha Election Second phase bjp news tejashwi yadav pappu yadav congress party bihar election
मंगलवार लाइव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इस तारीख को बांका, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया और किशनगंज में मतदान होंगें। इन सीटों के लिए अब प्रचार का समय भी खत्म हो रहा है, इसलिए सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। 

विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी, बैठा रहा घटनास्थल पर 
भोजपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोलियों से किया छलनी कर दिया। इस घटना में छोटे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने वाला भाई पूर्व में उर्दू विद्यालय का शिक्षक भी रह चुका है.घटना का कारण संपति विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद 75 वर्षीय बड़ा भाई शव के पास ही बैठा रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक चढ़ा कर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
गोपालगंज में छपरा से तिलक चढ़ा कर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के ही सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन

पवन सिंह ने किया रोड शो 
भोजपुरी के सुपरस्टार गायक और नायक पवन सिंह के काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पहली बार काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आज पवन सिंह ने एंट्री की है। भोजपुर और रोहतास जिले के बॉर्डर पर स्थित रोहतास के दनवार में पवन सिंह के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पवन सिंह के रोड शो में भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया। इसके अलावा पवन सिंह के रोड शो में खासकर युवाओं की भागीदारी अधिक दिखी। पवन सिंह ने भी अपने गाड़ी के ऊपर से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। पवन सिंह का काफिला जैसे ही रोहतास जिले के दनवार के पासव पहुंचा। भारी संख्या में पहले से मौजूद उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 

सीएम नीतीश कुमार की सभा में लगे पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे 
पूर्णिया लोक सभा से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पप्पू यादव जिंदाबाद का नारा लगाये। दरअसल 
पूर्णिया के रूपौली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज जनसभा थी। मुख्यमंत्री हेलीपैड के पास से कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तभी निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन के समर्थक पप्पू यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे भागलपुर, राजद और कांग्रेस पर खूब बरसे 
भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लालू परिवार और राहुल गाँधी पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद के हुकुम और हुकूमत को अपने लंबे समय तक देखे हैं। इसकी सारी शक्ति इसी में खर्च हो जाती है। कैसे गांव देहात को पिछड़ा बनाकर रखी है। देश और बिहार के जनता को इन लोगो ने मूर्ख बनाकर रखा है। जो सपना बाबा भीमरव अंबेडकर ने देखा था, कर्पूरी ठाकुर ने देखा था, अगर उसे सचमुच कोई पूरा कर रहा है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। 

एसकेएमसीएच में इलाज करा रहा कैदी चकमा देकर हुआ फरार, मर्डर केस में था जेल में बंद
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से इलाज के लिए भर्ती बंदी चकमा देकर फरार। एसकेएमसीएच में इलाज करा रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हत्या के आरोप में वह जेल में बंद था। बीमार होने पर सोमवार को उसे जेल प्रशासन ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था। कैदी का इलाज के दौरान भागने की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसकेएमसीएच के पुलिस प्रभारी ने इस की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि दो जवान को चकमा देकर वह फरार हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed