{"_id":"65c0c2a0e9740eaa4b0d7c04","slug":"bihar-news-ljp-r-chirag-supported-jitan-ram-manjhi-talked-about-manjhi-s-additional-seat-demand-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चिराग ने जीतनराम मांझी की मांग को माना जायज, कहा- उनकी बात भी सुननी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चिराग ने जीतनराम मांझी की मांग को माना जायज, कहा- उनकी बात भी सुननी चाहिए
Mon, 05 Feb 2024 04:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:42 PM IST
सार
Bihar News : जीतनराम मांझी के दो सीट की मांग पर चिराग पासवान ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में जो राजनीतिक परिस्थिति है, उसके अनुसार उनके इस मांग को जरूर सुना जाना चाहिए।
विज्ञापन
लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हम पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की दो सीटों की मांग पर लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने मांझी जी की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर मांझी एक और मंत्री पद की मांग कर रहे हैं तो उस मांग को जरूर सुना जाना चाहिए। उसपर चर्चा जरूर होनी चाहिए और उनके (जीतनराम मांझी) ही शब्द में किसी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए। जीतनराम मांझी अपनी मांग को लेकर बिहार सरकार पर भड़के थे जिसके बाद चिराग पासवान ने उनका समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए क्या कहा लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने
लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि मुझे यह नहीं पता कि जीतन राम मांझी ने गठबंधन के भीतर यह मांग रखी थी या नहीं रखी थी। शपथ लेने के पहले इस विषय पर कोई स्पष्ट बात हुई थी या नहीं हुई थी, लेकिन हम इतना जरूर मानते हैं कि भले ही उनके विधायकों की संख्या कम हो पर आज की तारीख में जो राजनीतिक परिस्थिति है, उस हालात में उनके विधायकों की संख्या का महत्व तो है ही। ऐसे में अगर मांझी जी ऐसी बात कह रहे हैं और दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं तो उस मांग को जरूर सुना जाना चाहिए। उनके इस मांग पर चर्चा जरूर होनी चाहिए और उन्हीं की शब्दों में अन्याय नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
जीतनराम मांझी ने कहां दिया था बयान
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में हम पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 से 2013 तक मुझे और मेरे बेटे संतोष कुमार सुमन को सिर्फ अनूसूचित जाति कल्याण विभाग ही दिया जा रहा है। हम दोनों पिता-पुत्र को
इसके अलावे अन्य कोई दूसरा विभाग नहीं मिला है। हमलोगों को सिर्फ सड़क बनवाना, पुल-पुलिया निर्माण, चापाकल लगवाना अब सिर्फ यही सब काम हमलोगों को बच गया है। इस बात को सीएम नीतीश कुमार को समझना चाहिए। हम दोनों के साथ ऐसा करना उचित नहीं है।