फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : LJP party prince raj targeted chirag paswan Nitish kumar bjp party jdu party darbhanga bihar

Bihar News : मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? अब किसने दुहराया यह डायलॉग

Sat, 05 Apr 2025 08:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 05 Apr 2025 08:51 PM IST
सार

Bihar : सरकार से अलग होते ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार को बीमारू मुख्यमंत्री भी कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब सबका असली चेहरा सामने आ गया है। अब आगे कोई भी अल्पसंख्यक और दलित भाई इनलोगों का साथ नहीं देने वाला है। 

विज्ञापन
Bihar News : LJP party prince raj targeted chirag paswan Nitish kumar bjp party jdu party darbhanga bihar
पशुपति पारस और प्रिंस राज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोक सभा चुनाव 2024 के समय राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा था कि मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है। अब इसी बात को पूर्व सांसद प्रिंस राज ने दुहराया है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लाभ लेने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इससे पूर्व भी 2020 के चुनाव से पहले भी इसी तरह का षडयंत्र रचा गया था। पांच वर्ष बाद फिर से वही नाटक किया जा रहा है। यह बात उन्होंने दरभंगा में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। 

विज्ञापन


मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है
पूर्व सांसद प्रिंस राज ने स्व रामविलास पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी को घर से निकालने वाले मामले पर कहा कि घर में हुए झगड़े का पता पड़ोसी को नहीं चला, लेकिन पटना वाले को पता हो गया कि घर में झगड़ा हुआ है। प्रिंस राज ने कहा कि अगर मां की तबियत खराब थी तो पटना से डॉक्टर लेकर आना चाहिए था ना कि राजनीति करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का इलाज डॉक्टर नहीं जनता करेगी 
 पूर्व सांसद प्रिंस राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीमारू मुख्यमंत्री हो गए है। उनका इलाज न बिहार के किसी डॉक्टर से होगा और न किसी भी देश के बड़े डॉक्टर से होगा। उनका इलाज आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता करने वाली है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार दलित विरोधी सरकार चल रही है। इस सरकार को किसी से कोई मतलब नहीं है, चाहे वह हमारे अल्पसंख्यक समुदाय के भाई हों या दलित हों, किसी से कोई लेना देना नहीं है। इनको (नीतीश कुमार) सिर्फ और सिर्फ अपन ई कुर्सी बचाने से मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सबका असली चेहरा सामने आ गया है
पूर्व सांसद प्रिंस राज भाजपा पर भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि अभी नीतीश कुमार जिनके साथ सरकार चला रहे है जब वह विपक्ष में थे तो यही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीमार मुख्यमंत्री कहा करते थे। वक्फ संसोधन बिल के संबंध में उन्होंने कहा कि अब सबका असली चेहरा सामने आ गया है। अब आगे कोई भी अल्पसंख्यक और दलित भाई इनलोगों का साथ नहीं देने वाले है। हम और हमारी पार्टी भी इस बिल का विरोध करती है। इस बिल का पास होना बहुत शर्मनाक है इससे हिंदुस्तान की एकता अखंडता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया गया है।

आप बिग बॉस नहीं हैं
प्रिंस राज ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि आप बिग बॉस नहीं हैं। इनका दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। वह यहां दलित का नेता बने फिरते है और सदन में सरकार के पक्ष में दलित अल्पसंख्यक विरोधी बिल का समर्थन करते है। होली के बाद करीब आधा दर्जन घटनाएं हुईं, जिसमें औरंगाबाद में कोमल पासवान सहित कई घटनाओं के बाद बिहार का कोई भी दलित नेता पीड़ित के घर पर नहीं गया। बिहार में जितने भी दलित के हितैषी नेता बन रहे थे सबका असली चेहरा सामने आ गया है। पूर्व सांसद प्रिंस राज ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं रह गया है। आये दिन पूरे बिहार में हत्या लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही है।


युवाओं का नहीं रुक पा रहा पलायन
इस दौरान पशुपति पारस ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पिछले बीस वर्षों से चल रही है, लेकिन बिहार का विकास नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में बिहार में एक भी कारखाना नहीं खुल सका है, जिस कारण बिहार से युवाओं का पलायन नहीं रुक पा रहा है।

                           
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed