फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : बिहार विधानसभा में अपराध नियंत्रण कानून पास; आरा कोर्ट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

Thu, 29 Feb 2024 06:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Feb 2024 06:45 PM IST
खास बातें

Bihar News : बिहार में कोरोना से एक बच्चे की मौत और कई के बीमार होने की खबर है। इस बीच, लीप ईयर के इस खास दिन बिहार सरकार अपराध नियंत्रण का कड़ा कानून बनाने जा रही है। भागवत पटना में रहेंगे। राजद के बागियों की सदस्यता पर फैसला होगा।

विज्ञापन
Bihar News LIVE : New Law in Bihar vidhan sabha live, mohan bhagwat, rjd mla membership, covid in bihar update
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:42 PM, 29-Feb-2024
बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा की तारीख और समय यहां देखें, दो दिन होगा पेपर
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए तारीखें घोषित कर दी हैं। बीपीएससी यह परीक्षाएं अगले महीने की 15 और 16 तारीख को लेगा।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
04:32 PM, 29-Feb-2024
पुलिसकर्म बनकर लूटे सोने के जेवर 
गया के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र रमना मोहल्ले से गुरुवार कनकालय ज्वेलर्स के मालिक से तीन युवकों ने पुलिस बनकर सोने का तीन चेन व ब्रेसलेट उतरवा ली। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे कहा कि लूटपाट बढ़ गई है। शहर में लगातार मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट हो चुकी है। आप ज्वेलरी उतारकर गाड़ी की डिक्की में रख लो। विकास कुमार ने सोने का तीन चेन व बासलेट निकाली तो एक नकली पुलिसकर्मी ने कागज निकालकर कहा कि इसमें लपेट लो। आरोपियों ने कागज बदल दिया। उन्होंने जब आगे बढ़कर गाड़ी की डिक्की खोला और कागज खोल कर देखा तो, उसमे छोटा-सा ईट रखा हुआ था। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में वारदात की पूरी जानकारी दी।  घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
03:50 PM, 29-Feb-2024
सड़क पार रही महिला को तेल टैंकर ने रौद दिया
मुजफ्फरपुर में बच्चे को लेकर सड़क पार रही महिला को तेल टैंकर ने रौद दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई हालांकि, बच्चा बच गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के मोतीपुर थाना क्षेत्र के NH 27 पर हुई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोग टैंकर के ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 
03:07 PM, 29-Feb-2024
बेतिया में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जाए
बेतिया में एक विवाहिता ने फंदे से लटकर अपनी जान गंवा दी है। घटना जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम करगहिया कॉलोनी की है। घटनास्थल से पुलिस ने दो मोबाइल फोन को भी बरामद किया है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल बेतिया भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मृतका की पहचान कालीबाग के राजेंद्रनगर निवासी उपेंद्र कुमार के 25 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है।
02:30 PM, 29-Feb-2024
विधानसभा में अपराध नियंत्रण विधेयक पास हो गया
बिहार में अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 लागू हो गया। सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों की संख्या अधिक है इसलिए आराम से यह विधेयक पास हो गया। बिहार सरकार की ओर सदन में जदयू कोटे से मंत्री बिजेंद्र यादव ने इस विधेयक को पेश किया। हालांकि, विपक्ष के विधायकों ने इस विधेयक का विरोध किया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने इसे काला कानून बताया। साथ ही साथ ही कांग्रेस विधायक ने इस विधेयक को लेकर जनमत कराने की मांग की। 
02:13 PM, 29-Feb-2024
कोर्ट में पेश होने आया था शख्स, अपराधियों ने की गोलीबारी
आरा कोर्ट के बाहर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। अपराधियों ने कोर्ट में पेश होकर बाहर निकल रहे शख्स को गोली मार दी है। उसकी हालत गंभीर है। आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में आरोपी शख्स आज पेश होने के कोर्ट आया था। कोर्ट से बाहर निकलते समय पांच अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोलीबारी करने लगे। एक दौरान आरोपी शख्स को एक गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:46 AM, 29-Feb-2024
सदन में विपक्ष के विधायकों का हंगामा
विधानसभा में विपक्ष के विधायाकों ने जमकर हंगामा किया। पहले शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद वेल में आकर हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने शांत करवाने की कोशिश की विपक्ष ने कहा कि सरकार उनकी बातों को नहीं सुन रही है। इसके बाद विपक्ष के विधायक वॉक आउट करते हुए बाहर चले गए।  
11:05 AM, 29-Feb-2024
आपात नंबर सेवा 112 के लिए वाहनों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
1433 पुलिस वाहनों का लोकार्पण
बिहार में इमरजेंसी नंबर सेवा (डायर 112) के पहले चरण के विस्तारीकरण और द्वितीय चरण के क्रियान्वयन हेतु 1433 पुलिस वाहनों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। 
10:55 AM, 29-Feb-2024
महागठबंधन के विधायकों ने प्रदर्शन किया
बिहार में अपराध नियंत्रण अधिनियम को लेकर विधानसभा परिसर में महागठबंधन के विधायकों ने प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार सरकार काला कानून ला रही है। इसके तहत किसी को भी टारगेट किया जा सकता है। बिहार सरकार इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकती है। 
10:10 AM, 29-Feb-2024
अचानक पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाना है। पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो रही थी। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही पासपोर्ट ऑफिस पहुंच गए। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed