{"_id":"65e08196320edaed3e07592d","slug":"bihar-news-bpsc-teacher-exam-exam-schedule-bpse-tre-3-0-examination-for-bihar-teacher-notification-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Teacher : बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा की तारीख और समय यहां देखें, दो दिन होगा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Teacher : बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा की तारीख और समय यहां देखें, दो दिन होगा पेपर
Thu, 29 Feb 2024 06:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अम उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अम उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:37 PM IST
सार
Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा 15 और 16 मार्च को होगी। पूरा विवरण इस खबर में देखें।
विज्ञापन
अध्यापक नियुक्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए तारीखें घोषित कर दी हैं। बीपीएससी यह परीक्षाएं अगले महीने की 15 और 16 तारीख को लेगा। आयोग ने परीक्षा तिथि के साथ पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 87,774 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इस परीक्षा के लिए करीब पांच लाख अभ्यर्थी ने आवेदन दिया है।
विज्ञापन
जानिए क्या है परीक्षा का समय
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होगी जो दोपहर 12:30 तक चलेगी। 15 मार्च को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी जो शाम 5:00 बजे तक चलेगी।इस पाली में सामान्य, उर्दू एवं बांग्ला विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन एक ही पाली में होगी परीक्षा
16 मार्च को दूसरी परीक्षा होगी। इस दिन एक ही पाली में परीक्षा होगी जो दोपहर 12:00 से लेकर 2:30 तक चलेगी। इस पाली में हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इनकी परीक्षा बाद में होगी
शिक्षा विभाग के अनुसार 11वीं और 12वीं के सभी विषयों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ग 6 से 10 के कंप्यूटर विज्ञान, संगीत / कला विषयों की परीक्षा के लिए सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।