Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court quashes anand mohan remission bihar government orders surrender within one month

पूर्व सांसद आनंद मोहन को झटका: करना होगा आत्मसमर्पण, बिहार सरकार का फैसला सुप्रीम कोर्ट से रद्द

Thu, 26 Nov 2026 11:28 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Nov 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
supreme court quashes anand mohan remission bihar government orders surrender within one month
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने बिहार सरकार का 2023 का वह फैसला रद्द कर दिया है, जिसके तहत आनंद मोहन को सजा में छूट देकर रिहा किया गया था। यह मामला 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या से जुड़ा है। कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने पाया कि बिहार सरकार ने 2023 में सजा में छूट देने की नीति में बदलाव किया था। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए लोगों को भी सजा में छूट मांगने की अनुमति दे दी गई थी। कोर्ट ने इस बदलाव को असांविधानिक करार दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संविधान दिवस: नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई; सांविधानिक मूल्यों पर क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार नए सिरे से सजा में छूट देने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इसके लिए मारे गए अधिकारी की पत्नी और याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने का मौका देना होगा।

किसकी याचिका पर आया फैसला?
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने यह फैसला सुनाया। पीठ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका स्वीकार कर ली। 

जी कृष्णैया की हत्या उस समय हुई थी, जब आनंद मोहन के नेतृत्व वाली भीड़ ने उन पर हमला किया था। इस मामले में आनंद मोहन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बिहार सरकार की ओर से सजा में छूट मिलने के बाद वह 24 अप्रैल, 2023 को जेल से बाहर आ गए थे। तब तक वह 14 साल की सजा काट चुके थे।

फैसले की शुरुआत में किसका हवाला दिया?
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने फैसले की शुरुआत अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति  थियोडोर रूजवेल्ट के एक कथन से की। इस कथन का मतलब है कि न्याय के लिए सही पक्ष का साथ देना जरूरी है। सही और गलत के बीच चुपचाप खड़े रहना सही नहीं है।

पीठ ने कहा कि सच सामने लाने और कानून के तहत मिले अधिकारों की रक्षा करने में कोर्ट को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि सजा में छूट देने का फैसला लेने से पहले पीड़ित को अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए। हालांकि, पीड़ित की आपत्ति को अंतिम फैसला रोकने का अधिकार नहीं माना जा सकता।


बिहार सरकार की नीति में बदलाव को असांविधानिक क्यों ठहराया?
सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2023 में बिहार सरकार की ओर से सजा में छूट की नीति में किए गए बदलाव को असांविधानिक बताया। इस बदलाव के तहत सरकारी कर्मचारियों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए लोगों को भी सजा में छूट मांगने की अनुमति दी गई थी।

कोर्ट ने इस बदलाव पर कहा कि यह बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य या किसी नेक इरादे को दिखाए अचानक किया गया बदलाव था। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसी तर्कसंगत और वैध सार्वजनिक उद्देश्य को साबित करने में विफल रही। इसी आधार पर कोर्ट ने इस बदलाव को संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed