फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Liquor smugglers crushed the police station chief and the constable. Bihar Police

Bihar News : थानाध्यक्ष और सिपाही को कुचला; अनजाने में नहीं, शराब के धंधेबाजों ने बचने के लिए किया घायल

Tue, 12 Sep 2023 03:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Sep 2023 03:28 PM IST
सार

Bihar Police : शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के क्रम में खुद को बचाने के लिए शराब माफियाओं ने थानाध्यक्ष और उनके चालक पर ही गाड़ी चढ़ा दी। हालांकि इस घटना में दोनों की जान बच गई। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Liquor smugglers crushed the police station chief and the constable. Bihar Police
इलाज कराते थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन पर सवार शराब तस्करों ने कुटुम्बा थानाध्यक्ष और चालक सिपाही विजय कुमार को रौंद डाला। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल थानाध्यक्ष और उनके चालक का कुटुम्बा रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


झारखंड से अवैध शराब की बड़ी खेप आने की थी सूचना
घायल कुटुम्बा थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर चला एक वाहन बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाला है। इस सूचना पर उन्होने झारखंड की सीमा पर बाला सिमरी गांव के पास दल बल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दी। जैसे ही वह गाड़ी आई, पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन उस वाहन के चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह करने पर संदिग्ध वाहन ने रौंदा-इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को जब उनके चालक ने रूकने का इशारा किया तो शराब लदे वाहन के चालक ने रूकने के बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी जिससे थानाध्यक्ष और उनका चालक उस वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 

Bihar News : Liquor smugglers crushed the police station chief and the constable. Bihar Police
अस्पताल में इलाज करवाते थानाध्यक्ष का चालक - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष, चालक और पुलिस जवान बाल बाल बचे
घायल थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि वाहन से कुचले जाने से बचने के लिए दोनों सड़क के किनारे गड्ढे की ओर कूद पड़े। इसके बावजूद वाहन के जद में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस तरह दोनों बाल बाल बच गये। इस दौरान शराब लदा वाहन और लाइनर का काम कर रहा एक और वाहन मौके से भाग निकला।

अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
घायल थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक, लाइनर बने वाहन के चालक और अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वाहन और तस्करों की शिनाख्त करने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed