{"_id":"6758259ead6c6a70cd0186bb","slug":"bihar-news-leopard-attacked-in-bettiah-bagaha-west-champaran-forest-department-team-bihar-police-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुआ ने किया हमला, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुआ ने किया हमला, पांच जख्मी
Tue, 10 Dec 2024 04:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:57 PM IST
सार
Leopard attacked : खेत में किसान काम कर रहे थे। तभी अचानक चीख-पुकार मच गई। किसानों ने कहा कि तेंदुआ ने हमला कर दिया है। किसानों के शोर-गुल से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक बार फिर तेंदुए ने खेत बमें काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच किसान घायल हो गए। आननफानन में सभी घायल किसानों को स्थानीय लोग स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना पश्चिम चंपारण के बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के वंशी टोला की है।
विज्ञापन
पांच किसानों को किया जख्मी
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को किसान खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुआ के अचानक हमला करते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। तभी किसान और खेत में काम कर रहे लोग शोरगुल करने लगे। मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
तेंदुए के इस हमले में पांच किसान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ नदी के रास्ते वीटीआर से निकलकर यहां आया होगा।
विज्ञापन
तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम तुरंत तेंदुए को खोजने में जुट गई। इस संबंध में बगहा रेंज के रेंजर सुनील कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क पाए गए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि किसानों पर हमला तेंदुआ ने ही किया है। तेंदुए को ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम काम कर रही है।
गन्ने के खेत में छिप गया तेंदुआ
रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ फिलहाल गन्ने के खेतों में छिपा हुआ है, इसलिए ग्रामीणों को यह बताया जा रहा है कि वे गन्ने के खेतों की तरफ अकेले न जाएं। बच्चों को खेतों से दूर रखें और खेतों में जाने पर समूह बनाकर आवाज करते हुए चलें। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच ग्रामीणों को सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की गई है। वन विभाग का दावा है कि खतरनाक तेंदुए को बहुत जल्द पकड़ लिया जायेगा। फिलहाल बड़े पैमाने पर टीटी पीपी टीम की तैनाती की गई है।