फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Lalu yadav targeted pm narendra modi nitish kumar double engine government bihar election 2025

Bihar News : लालू प्रसाद ने एनडीए पर कसा तंज, कहा- आप इंजन संभालो डिब्बा जाने दो, तस्वीर भी किया जारी

Sun, 08 Jun 2025 09:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Jun 2025 09:23 PM IST
सार

Bihar : विधान सभा चुनाव के होने में कुछ महीने और बाकी हैं, इसलिए इसको लेकर चुनावी माहौल बनाया जा रहा है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक फोटो और कुछ पंक्तियों के द्वारा एनडीए और जदयू के डबल इंजन की सरकार पर कटाक्ष किया है, जिस पर हंगामा होना तय है। 

विज्ञापन
Bihar : Lalu yadav targeted pm narendra modi nitish kumar double engine government bihar election 2025
सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद ने किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी पर पोस्टर के द्वारा हमला किया है। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए बिहार में 20 साल से चल रही एनडीए और जदयू की डबल इंजन सरकार पर जोरदार हमला किया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: 'मीडिया NDA की सीटें बांटना छोड़े, हमारा काम हम कर लेंगे', चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने दी सीख
विज्ञापन


तस्वीर पर लिखा है -बिहार का बंटाधार है, यहां जबतक डबल इंजन सरकार है। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री की तस्वीर है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह कहते दिख रहे हैं कि आप इंजन (कुर्सी) संभालो डिब्बा (जनता) जाने दो। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन के अलग-अलग बोगियों में विकास, तरक्की, सुरक्षित समाज की बोगियां नदी में गिर गई हैं, जबकि अंतिम बोगी सम्मान का है जो गिरने के कगार पर है। यह सारी बातें तस्वीर के सहारे सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पीएम विशेष पैकेज से बिहार को मिला बुनियादी ढांचे का संबल; सड़क, रेल और हवाई यातायात में दिखा बदलाव

"लालू प्रसाद यादव ने तस्वीर के साथ लिखा है -बेलगाम अपराधी,मदमस्त अफसरशाही और बेहोश सरकार। रिकॉर्ड तोड़ मंहगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार। 
बिहार का बंटाधार करने वाली यह है 20 वर्षों की एनडीए सरकार। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ऐसा लिखकर सीधी तौर पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने की कोशिश की है। उनके कहने का तात्पर्य यह है कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और मदमस्त अफ़सरशाही है और  इनसब से परे सरकार बेहोश है। इतना ही नहीं इस सरकार में मंहगाई रिकॉर्ड है। इसके साथ-साथ गरीबी भी है, बेरोजगारी भी है, पलायन और भ्रष्टाचार भी है।  इनके कहने का तात्पर्य यह है कि कुल मिलाकर 20 वर्षों की एनडीए की सरकार बिहार का बंटाधार करने वाली है।

  


   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed