फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Yadav poem on modi sarkar after Narendra Modi bihar visit for lok sabha election 2024

Lok Sabha Electon: लालू प्रसाद का कवि अवतार; पीएम मोदी के बिहार दौरे के बाद राजद अध्यक्ष का अलग अंदाज में हमला

Fri, 05 Apr 2024 10:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Apr 2024 10:29 AM IST
सार

Lalu Yadav : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई दौरे के अगले दिन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर एक कविता के जरिए चुनावी हमला किया। कविता का अंत उन्होंने "मोदी सरकार का झूठ मिटाना है" लिखकर किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Yadav poem on modi sarkar after Narendra Modi bihar visit for lok sabha election 2024
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जमुई से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। आज राजद सुप्रीमो ने पटलवार किया है। लालू ने कविता के जरिए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कवि के अंदाज में लालू ने पीएम मोदी को झूठा करार दे दिया। लालू की कविता अमर उजाला आपको जस के तस पढ़ा रहा। सबसे पहले राजद सुप्रीमो ने पूछा कि क्यों है इतना झूठ? कौन बोलता है इतना झूठ? तंज कसते हुए लालू ने कहा कि जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।

विज्ञापन


नौकरी पर झूठ, विकास पर झूठ
लालू प्रसाद ने आगे कहा कि नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ, विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ, हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ। इधर झूठ- उधर झूठ, दाएं भी झूठ- बाएं भी झूठ, परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ बोल रहे वो लोग। अगर कोई बंदा भाजपा में आए तो राजनीतिक धंधा और विपक्ष में है तो वह गंदा।
विज्ञापन


इन पंक्तियों के जरिए मोदी सरकार को घेरा
झूठ का अंबार- मोदी सरकार
झूठ का दरबार- मोदी सरकार
झूठ का भंडार- मोदी सरकार
झूठ का व्यापार- मोदी सरकार
झूठ की बयार, मोदी सरकार
झूठ की बहार, मोदी सरकार
झूठ की कतार, मोदी सरकार
झूठ शानदार- मोदी सरकार
झूठ जानदार- मोदी सरकार
झूठ जोरदार- मोदी सरकार
झूठ लगातार- मोदी सरकार
झूठ वजनदार- मोदीसरकार
झूठ बारम्बार- मोदी सरकार
झूठ से सरोबार- मोदी सरकार
झूठ का कारोबार- मोदी सरकार


जानिए, पीएम मोदी के किस बयान पर हो रही सियासत
लालू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते हैं। नीतीश बाबू भी रेल मंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ कभी शिकायतें नहीं आईं। कोई सवाल नहीं उठा। घमंडिया गठबंधन की सरकार में खराब हालत वाली ट्रेनें चलती थीं। आज वंदे भारत ट्रेनें बिहार में दौड़ रही है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। मंडिया गठबंधन वाले बिहार में लालटेन की लौ जलाना चाहते हैं। हमलोग बिहार में उद्योग और काराखाना लगा रहे वहीं राजद के लोग अपहरण का उद्योग चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed