Bihar: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है बिहार, आज सीएम नीतीश ने किया लोगो और शुभंकर का अनावरण
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें आगे के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। बिहार में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉकी और सेपकटकरा विश्वकप के बाद बिहार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। चार से 15 मई तक होने वाले इस खेल के लोगो एवं शुभंकर का आज अनावरण हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने संवाद कक्ष में इसका लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने खेल सॉन्ग का भी शुभारंभ किया। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का बिहार में आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे। हम सभी खिलाड़ियों का बिहार की धरती पर स्वागत करते हैं। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम छह बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर, खेल विभाग की ओर से बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत अलग-अलग शहरों में हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी, टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल व तलवारबाजी जैसे खेलों का आयोजन किया जाना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो, मैस्कॉट का लोकार्पण सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में 11 बजे सीएम नीतीश कुमार ने लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम 6 बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा।
खेल परिसरों को अपग्रेड किया जा रहा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राज्य के खेल परिसरों को मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय इसकी मेजबानी करेंगे। इसके लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदानों की बुनियादी ढांचों का विकास और एथलीटों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए स्थल की तैयारियां तेजी से की जा रही है। इनमें खेल परिसरों को अपग्रेड करना, वीआईपी गैलरी का नवीनीकरण, लाइटिंग, बाउंड्री बॉल निर्माण, हॉस्टल, शौचालय आदि जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही है।
Women Kabaddi World Cup: राजगीर में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन, एक-10 जून तक 14 देशों की टीमें लेंगी भाग
सचिव कुमार रवि बोले- बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स एक बड़ा आयोजन है और विभाग द्वारा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रमुखता से की जा रही है। खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। राजगीर खेल परिसर, पाटलीपुत्र खेल परिसर समेत अन्य शहरों के खेल परिसरों को अपग्रेड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और क्षेत्रीय एवं मुख्यालय स्तर से लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जा रही है। यह सुनिश्चित की जा रही है कि सभी सुविधाएं समय पर तैयार हो जाए और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय आयोजन के लिए खेल परिसर को मानक स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए भवन निर्माण विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.