फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Kachchi Dargah-Bidupur six-lane bridge connectivity between North and South Bihar, Vaishali-Patna

Bihar: अब कौन-सा नया रास्ता पटना आने के लिए बनेगा लाइफलाइन? कब तक शुरू होगा सिक्स लेन केबल-स्टे पुल पर परिचालन

Sat, 27 Jun 2026 11:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Jun 2026 11:34 AM IST
सार

उत्तर को दक्षिण बिहार से जोड़ने के लिए एक और मेगा ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। छह लेन केबल केबल-स्टे पुल के फिनिशिंग का काम भी अब अंतिम चरण में हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में बिहार सरकार इसका शुभारंभ करने जा रही है। आइये जानते हैं इस पुल के बारे में...

विज्ञापन
Bihar News: Kachchi Dargah-Bidupur six-lane bridge connectivity between North and South Bihar, Vaishali-Patna
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन केबल-स्टे पुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क को नई गति देने वाला कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन केबल-स्टे पुल लगभग तैयार हो चुका है। अगले महीने यानी जुलाई के से चालू होने की तैयारी में है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 4,988 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पुल के शुरू होने के बाद पटना के कच्ची दरगाह और वैशाली के बिदुपुर के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। यह पुल कुल 19.76 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 9.76 किलोमीटर मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर एप्रोच रोड शामिल है। लगभग नौ वर्षों में तैयार हुए इस प्रोजेक्ट को बिहार के सबसे बड़े आधारभूत ढांचा परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन


पथ निर्माण विभाग की ओर से बताया कि यह एक आधुनिक केबल-स्टे पुल है। इसमें पुल के मुख्य हिस्से को केवल नीचे के पिलरों पर नहीं, बल्कि ऊपर लगे मजबूत स्टील के केबलों के सहारे संतुलित किया गया है। इस तकनीक से पुल की मजबूती और टिकाऊपन बढ़ता है तथा लंबे स्पैन का निर्माण संभव हो पाता है। पुल शुरू होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। दक्षिण बिहार की ओर इसका संपर्क आरा, बक्सर, गया, नवादा और झारखंड की दिशा से रहेगा, जबकि उत्तर बिहार की ओर वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और आसपास के जिलों तक पहुंच आसान होगी। इस पुल से पटना और वैशाली के बीच की यात्रा काफी कम समय में पूरी हो पाएगी। 

विज्ञापन

Bihar News: फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक; अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों में इस पूरा काम हुआ पूरा
बता दें कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से किया जा चुका है। पहले चरण में कच्ची दरगाह (पटना) से राघोपुर दियारा होते हुए वैशाली तक करीब 4.57 किलोमीटर लंबे हिस्से को यातायात के लिए खोला गया है। यह मार्ग पटना-बख्तियारपुर फोरलेन (एनएच-30) से जुड़ता है, जिससे पटना से इस क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। दूसरे चरण में वैशाली जिले के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक निर्माण किया गया। अब तीसरे चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।


राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से मिलेगी मुक्ति
राघोपुर और बख्तियारपुर के काला दियारा क्षेत्र की लाखों आबादी इसी पुल के सहारे पटना पहुंच रही है। इससे पहले बारिश के समय राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से पटना आना पड़ता था। पटना या जिला मुख्यालय हाजीपुर जाने के लिए लोगों के पास केवल नाव ही एकमात्र सहारा था। बरसात के दिनों में नाव यात्रा के दौरान कई दुर्घटनाएं भी होती थीं। अब सिक्स लेन पुल शुरू होने के बाद लोगों को नाव की निर्भरता से छुटकारा मिलेगा और जिला मुख्यालय से संपर्क मजबूत होगा। इस पुल से पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा कंट्रोल्ड एक्सेस हाईवे भी गुजरेगा। इससे यह परियोजना केवल स्थानीय आवागमन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्रीय और राज्यस्तरीय परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed