फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Jewelry shop looted in Bhojpur, miscreants fled after looting jewelry worth lakhs of rupees

Bihar News: तनिष्क के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती, सोने-चांदी और हीरे के जेवरात लूट कर भागे बदमाश

Mon, 10 Mar 2025 11:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Mar 2025 11:52 AM IST
सार

Bhojpur News: छह अपराधी शोरूम में घुसे और गार्ड की बंदूक छीनकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को डराते-धमकाते हुए जेवर लूटर फरार हो गए। दिनदहाड़े डकैती के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Jewelry shop looted in Bhojpur, miscreants fled after looting jewelry worth lakhs of rupees
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक के पास स्थित प्रसिद्ध तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े डकैती हुई है। हथियार से लैस अपराधियों ने शोरूम में घुसकर करीब 30 मिनट तक लूटपाट की। अपराधियों ने एक-एक स्टॉल से ज्वेलरी समेटते रहे। करीब 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और कैश लूटकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छह अपराधी शोरूम में घुसे और गार्ड की बंदूक छीनकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को डराते-धमकाते हुए सोने-चांदी के सामान और अन्य कीमती वस्तुएं लूट लीं। इस पूरी घटना को अंजाम देने में अपराधियों को महज कुछ मिनट ही लगे, जिसके बाद वे आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शोरूम को सील कर दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन लूट की कुल रकम अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। साथ ही शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले वीडियो फुटेज के आधार पर अपराधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी है।


नगर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर सवाल
दिनदहाड़े डकैती के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह घटना दिन के उजाले में और सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में हुई है। लोगों का कहना है कि अब तक पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed