फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU city president shot, referred to Patna for better treatment; Jamui News, Crime News in Hindi

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नगर अध्यक्ष को मारी गोली, दरभंगा से पटना किए गए रेफर

Tue, 19 Dec 2023 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 19 Dec 2023 01:22 PM IST
सार

एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि पवन साह को अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मारी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बस स्टैंड विवाद में एक युवक द्वारा गोली मारी गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: JDU city president shot, referred to Patna for better treatment; Jamui News, Crime News in Hindi
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के महिसौड़ी चौक पर सोमवार की देर रात अपराधियों ने जदयू नेता पवन साह को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। वहीं सदर अस्पताल में इलाज के बाद जदयू नेता के हालात में कोई सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में जुट गई। घायल की पहचान शहर के महिसौड़ी चौक निवासी पवन साह के रूप में हुई। वह जदयू नगर अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित हैं। बताया जाता है कि बस स्टैंड विवाद को लेकर गोली मारी गई है।
विज्ञापन


बस स्टैंड विवाद में गोली मारी गई
मामले की जानकारी के बाद जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल का हाल जाना। साथ ही उनके परिजनों से भी बात की और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए। इधर एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि पवन साह नामक एक युवक को अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मारी गई है। इसे हायर सेंटर पटना रेफर किया गया है। घटना का कारण बस स्टैंड विवाद में एक युवक द्वारा गोली मारी गई है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed