फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : IT team raid the house of RJD MLC Vinod jaysawal in patna.Lalu Yadav.tejaswi Yadav.

Bihar News : राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी एमएलसी के घर पर पहुंची आईटी टीम, मचा हड़कंप

Fri, 08 Mar 2024 02:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Mar 2024 02:14 PM IST
सार

Bihar : राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पर ईडी और आईटी का आना जाना लगा रहता है। इसको लेकर विपक्ष हमेशा केंद्र सरकार पर हमलावर रहती है। ऐसे में अब राजद परिवार के बेहद करीबी सीवान जिला के MLC विनोद जयसवाल के घर पर आईटी टीम ने धमक दी है। 

विज्ञापन
Bihar News : IT team raid the house of RJD MLC Vinod jaysawal in patna.Lalu Yadav.tejaswi Yadav.
राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी विनोद जयसवाल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीवान जिला के राष्ट्रीय जनता दल के MLC विनोद जयसवाल  के घर पर आईटी  टीम पहुंची है। इसको लेकर राजद में हडकंप मच गया है। कहा जा रहा है कि यह छापेमारी इनकम टैक्स चोरी के मामले में की जा रही है । एमएलसी विनोद जायसवाल के पटना के कदम कुआं के अनुग्रह नारायण पथ स्थित नये आवास पर की जा रही है।

विज्ञापन


कोलकाता से आई आईटी टीम
छापेमारी करने आई आईटी टीम कोलकाता से आई है। बताया जाता है कि विनोद जायसवाल शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं और कोलकाता में उनकी शराब फैक्ट्री है। जानकारी के अनुसार विनोद जयसवाल की शराब फैक्ट्री की जांच में आयकर की टीम को गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई और फिर टीम पटना पहुंची। जानकारों का कहना है  कि आईटी टीम उनके घर सीवान भी जा सकती है। विनोद जायसवाल सीवान के रहने वाले हैं और लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के हैं व्यापक प्रबंध
 बताया जाता है कि जब आईटी टीम उनके घर पर पहुंची तो उस समय विनोद जयसवाल घर पर मौजूद नहीं थे। फिर टीम घर के अन्दर गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक फिलहाल घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए घर के अंदर और बाहर भारी तादाद में केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी के एक और ठिकाने पर आयकर विभाग की छापेमारी
राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के एक और ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है । बुद्धस्मृति पार्क के समीप स्थित उनके कार्यालय पर भी आयकर की टीम पहुंची है । यह  छापेमारी केंद्रीय सुरक्षा बल की मौजूदगी में की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed