फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Indane gas cylinder vehicle hits auto in Banka; Child dies, road accident.bihar police

Bihar News : इंडेन गैस सिलेंडर गाड़ी ने ऑटो में मारी ठोकर; इलाज कराकर लौट रहे बच्चे की मौत, महिला समेत कई घायल

Mon, 30 Oct 2023 09:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Oct 2023 09:00 AM IST
सार

Accident : एक मां अपने एक साल के बेटे का इलाज कराने शहर गई थी लेकिन उसे क्या पता कि आज उस बच्चे की मौत हो जाएगी। इंडेन गैस सिलेंडर गाड़ी ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उस बच्चे की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां समेत 7 लोग घायल हो गये। 

विज्ञापन
Bihar News : Indane gas cylinder vehicle hits auto in Banka; Child dies, road accident.bihar police
अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका में इंडेन गैस सिलेंडर गाड़ी ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर -कसबा संपर्क पथ स्थित मैनमा मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान मैनमा गांव निवासी रूदल दास के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई हैं। इस घटना में रूदल दास की पत्नी मोना देवी, बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव निवासी सरस्वती देवी, ललिता देवी, खानगाह गांव निवासी ललिता देवी, कसबा गांव निवासी बैजनाथ साह, पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्र प्रतीक कुमार गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। हालांकि मोना देवी, और ललिता देवी की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गैस सिलेंडर गाड़ी ने ऑटो में सामने से मारी ठोकर 
घटना के संबंध में घायल मोना देवी ने बताया कि वह अपने पुत्र दिलखुश को अमरपुर में डाक्टर से दिखाकर वापस घर लौट रही थी। इसी क्रम में मैनमा मोड़ के पास सामने से तेजगति से आ रहे इंडेन गैस सिलेंडर गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय एक बाइक सवार युवक ने गंभीर रूप से घायल मासूम दिलखुश कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच कर सभी जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने  मोना देवी एवं ललिता देवी का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed