फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Income Tax team raided Harilal Sweets warehouse found liquor ban in Patna Bihar police

Harilal Sweets : पटना में हरिलाल स्वीट्स के गोदाम में आयकर टीम को यह क्या मिला, ढूंढने गए रुपये, मिल गई शराब

Thu, 20 Mar 2025 09:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Mar 2025 09:08 PM IST
सार

Bihar : आयकर विभाग ने राजधानी के एक बड़े मिठाई की दूकान के गोदाम में   छापेमारी की। लेकिन जब छापेमारी टीम वहां पहुंची तो वहां जो कुछ मिला, उसे देखकर आयकर विभाग हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Income Tax team raided Harilal Sweets warehouse found liquor ban in Patna Bihar police
हरिलाल का गोदाम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के मशहूर मिठाई दुकान हरि लाल के गोदामों में आज आयकर विभाग ने छापेमारी की। यह छापेमारी बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के वालदवीन स्कूल स्थित गोदाम में हुई थी। लेकिन छापेमारी के दौरान पुलिस उस समय हैरान रह गई जब पुलिस को रुपये के जगह दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें नजर आई। उन शराब की बोतलों को देखकर इनकम टैक्स के अधिकारी अचंभे रह गये। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन


सात लीटर विदेशी शराब बरामद 
बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस के अधिकारी सब इंस्पेक्टर राणा सिंह ने बताया कि पटना के जाने माने मशहूर मिष्ठान दुकान हरिलाल के गोदाम में इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की। इस छापेमारी में बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस भी शामिल थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि टैक्स चोरी मामले में यह छापेमारी वालदवीन स्कूल के पास स्थित गोदाम में हुई है। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को रुपये के जगह सात लीटर विदेशी शराब  मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप कुमार के घर पर यह छापेमारी की गई है, जहां शराब जब्त किया गया है। बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस के अधिकारी सब इंस्पेक्टर राणा सिंह ने बताया कि  इस मामले में संदीप नाम के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल उस शख्स से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हरि विला से मिली शराब की बोतलें 
बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस के अधिकारी सब इंस्पेक्टर राणा सिंह ने बताया कि हरिलाल स्वीट्स के मालिक का आवास बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटो इंडिया के बगल में है। छापेमारी के दौरान विदेशी शराब की बोतलें हरि विला से मिले हैं। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने हरि विला से शराब मिलने की सूचना बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस को दी। शराब मिलने की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की बोतलों को जब्त किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed