फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Income Tax Department sent a tax notice of two crore three hundred eight rupee to a labour in Gaya

Bihar : आमदनी अठन्नी फिर भी हाथ में थमाया 2 करोड़ 308 रुपये का नोटिस, इनकम टैक्स कार्यालय का लगा रहे चक्कर

Wed, 25 Sep 2024 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 25 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक शख्स को आयकर विभाग ने 2 करोड़ 308 रुपये का  नोटिस भेजा है। कारण पूछने पर विभाग ने बताया कि आपने रिटर्न फाइल अभी तक जमा नहीं किया है। विभाग के इस जवाब पर वह शख्स पूछ रहा है कि क्या होता है 'रिटर्न फाइल'। अब आप इसका मतलब समझे?

विज्ञापन
Bihar News: Income Tax Department sent a tax notice of two crore three hundred eight rupee to a labour in Gaya
पीड़ित दौड़ रहा आयकर विभाग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया जिले से हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। आयकर विभाग ने एक मजदूर को 2 करोड़ 308 रूपये का टैक्स नोटिस भेजा है। अब पीड़ित परेशान होकर चार दिनों से काम छोड़कर आयकर विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद पीड़ित मजदूर ने कहा कि जिंदगी भर मजदूरी करेंगे, फिर भी इतना रूपया नहीं कमा सकते हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने भेजा 2 करोड़ 308 रूपये टैक्स नोटिस
 दरअसल गया शहर के नई गोदाम मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार वर्मा पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी गोदाम में स्थित तेल के गोदाम में मजदूरी का काम करते हैं। चार दिन पूर्व अचानक राजीव कुमार वर्मा के पास आयकर विभाग से 2 करोड़ 308 रूपये टैक्स नोटिस आया। नोटिस देख राजीव हैरान और परेशान हो गया। इस संबंध में मजदूर राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले 22 जनवरी 2015 को 2 लाख रुपए काॅरपोरेशन बैंक, गया के शाखा में फिक्स डिपोजिट किया था। लेकिन मैच्योरिटी से पहले 16 अगस्त 2016 को निकाल लिए थे। फिर जिस तरह से जिंदगी चल रही है, चला रहे है।
विज्ञापन


विभाग का आरोप- रिटर्न फाइल नहीं किया है जमा, पीड़ित ने कहा- क्या होता है रिटर्न फाइल
पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि आयकर विभाग से नोटिस भेजा है। नोटिस में 2 करोड़ 308 रूपये का टैक्स भरने का जिक्र है। नॉटिस के अनुसार सत्र 2015-16 में दो करोड़ रुपया फिक्स डिपोजिट कराया गया था। उक्त पैसे का रिटर्न फाइल अभी तक जमा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा आज तक रिटर्न फाइल क्या है, वह जानते भी नहीं है। दस से बारह हजार महीने में मजदूरी मिलता है, उसमें रिटर्न फाइल क्या करें। जिंदगी भर मजदूरी करेंगे फिर भी इतना रूपया नहीं कमा पाएंगे। पीड़ित मजदूर ने बताया कि बीते चार दिनों से काम भी करने नहीं गए है। फिर हम आयकर विभाग के कार्यालय गए, सोचा निदान हो जाएगा। लेकिन वहां के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यालय आने से कुछ नहीं होगा। पटना आयकर कार्यालय जाओ, वहीं से समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि दो करोड़ 308 रूपए का टैक्स के रूप में 67 लाख रुपए दो दिनों के अंदर जमा करने के लिए बोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed