फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Bhagalpur, the boy who was considered dead by the family was found alive in Delhi; Kidnapping,

Bihar : परिवार वाले जिसे मरा हुआ मान लिए थे, वह दिल्ली में मोमोज खाते मिला; ऐसा हुआ था उसके साथ

Tue, 13 Jun 2023 10:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 Jun 2023 10:20 PM IST
सार

बिहार का एक परिवार अपने जिस बेटे को मरा हुआ समझकर उससे संतोष कर लिया था वह पांच महीने बाद इस हाल में मिला मानो यह सच्ची कहानी नहीं बल्कि किसी फिल्म का कोई हिस्सा हो। बेटा के गायब होने पर उसके पिता ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Bihar News: In Bhagalpur, the boy who was considered dead by the family was found alive in Delhi; Kidnapping,
एक कहानी ऐसी भी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का एक परिवार अपने जिस बेटे को मरा हुआ समझ आर उससे संतोष कर लिया था वह पांच महीने बाद नोएडा में इस हाल में मिला जैसे ये सच्ची कहानी नहीं बल्कि किसी फिल्म का कोई हिस्सा हो। इतना ही नहीं उसके पिता ने अपने बेटे के ससुराल पक्ष पर अपहरण कर उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


ससुराल से हुए गायब 
भागलपुर जिला के सुल्तानगंज के गनगनिया का है जहां शादी के मौके पर अपने ससुराल आए  निशांत  कुमार 31 जनवरी 2023 को अचानक गायब हो गए। निशांत के साले  रवि शंकर सिंह ने इस मामले में सुल्तानगंज थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। लेकिन निशांत के पिता सच्चिदानंद सिंह ने अपने समधी नवीन सिंह और उनके बेटे  रवि शंकर सिंह (निशांत के साले) पर अपहरण का गायब कर देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


सदमे से घर के अभिभावक की हो गई मौत 
निशांत के साले रवि शंकर सिंह ने बताया कि मेरे जीजा निशांत सिंह के घरवालों ने हम लोगों पर निशांत जी की हत्या का झूठा आरोप लगाकर हम लोगों को प्रताड़ित करते रहे। इस वजह से सदमे में मेरे बड़े पापा का निधन हो गया। उनके गायब होने से हमलोग प्रताड़ित हो रहे थे। उनके गायब होने से हमारे घर में मातम का माहौल बना रहा। अब इनके मिलने से एक उम्मीद जगी है कि हमें न्यायालय से न्याय मिलेगा और इस मामले में जो कोई भी दोषी हैं उनपर न्यायालय विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में ऐसे हुई मुलाकात 
निशांत के साले रवि शंकर सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर 50 में एक मोमोज दुकानदार पर दुकानदार एक मैले कुचैले कपड़े पहने एक भिखारी को वाले डांट डपट कर भगा रहा था लेकिन वह व्यक्ति बार बार भूखा होने की बात कह कर उस दुकानदार से खाने के लिए कुछ मांग रहा था। यह नजारा कुछ देर तक वहां चलता रहा जिस पर अनायास ही रवि शंकर की नजर पड़ गई। दुकानदार को दुत्कारते देख रवि शंकर को दया आ गई और उसने दुकानदार को कहा कि तुम इसे खिलाओ पैसे मैं दूंगा। रवि शंकर ने उस भिखारी का नाम पूछा। जब भिखारी ने अपना नाम बताया तो रवि शंकर सन्न रह गया। उस भिखारी के गंदे कपड़ों, बड़ी बड़ी दाढ़ी और मूंछ से रवि शंकर भी उसे नहीं पहचान पाया कि जिसके हत्या का उस पर आरोप लगा हुआ है वह शक्स जिन्दा उसके सामने एक भिखारी के रूप में खड़ा है। उस भिखारी ने अपना परिचय नवगछिया के ध्रुवगंज निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र निहन्त कुमार के रूप में दी।


अब जांच में जुटी पुलिस 
रविशंकर सिंह ने तुरंत पुलिस के एक सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया और निशांत को सेक्टर 13 थाना ले जाया गया। पुलिस ने निशांत को रवि शंकर के सुपुर्द कर दिया। वहीं दिल्ली पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए कई महीनों से गायब निशांत को सुल्तानगंज थाने लाकर सुपुर्द कर दिया। जहां आज भागलपुर कोर्ट में उसकी पेशी है कोर्ट में उससे यह पूछताछ की जाएगी कि आखिर आपके साथ अपहरण हुआ था या फिर कैसे आप दिल्ली पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed