फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Husband kills wifes lover with an axe throws dead body in river with brothers help Latest News Update

बिहार में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव नदी में फेंका, पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 07 Jan 2022 04:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Jan 2022 04:42 PM IST
सार

मामले में एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि हत्या की वजह अवैध संबंध थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पूरन, पिंकी और पूरन पासवान के भाई हरिनंदन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Husband kills wifes lover with an axe throws dead body in river with brothers help Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के लखीसराय जिले में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति ने पत्नी के प्रेमी को जान से मारकर उसका शव फेंक दिया। मामला लखीसराय जिले में मेदनीचौक थाने के ऋषि पहाड़पुर गांव का है। यहां एक रोहित यादव नाम का एक युवक का 31 दिसंबर से कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच बुधवार को युवक का शव किउल नदी से बरामद किया गया। 

विज्ञापन


क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, मामला तीन लोगों से जुड़ा हुआ था। इसमें ऋषि पहाड़पुर गांव की रहने वाली पिंकी देवी, उनके पति पूरन पासवान और रोहित शामिल थे। पूरन पटना में राजमिस्त्री का काम करता था। काम की वजह से वह ज्यादातर पटना में ही रहता था। इसी दौरान पिंकी की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रोहित से हो गई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे के नजदीक आते गए।
विज्ञापन


31 दिसंबर की घटना
वारदात 31 दिसंबर की है। इस दिन जब पूरन पासवान देर रात पटना से घर वापस आया, तो उसने पत्नी पिंकी को रोहित के साथ पाया। उसके बाद पूरन ने पत्नी से कुछ नहीं कहा, लेकिन रोहित के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे मौके पर ही रोहित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरन ने रोहित के शव को किउल नदीं में फेंक दिया। रोहित के घर वापस न आने से परेशान परिजनों ने तीन जनवरी को पुलिस से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया खुलासा
जानकारी के मुताबिक, रोहित को खोजने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहले पिंकी देवी और फिर उसकी निशानदेही पर पटना से पूरन पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूरन ने रोहित की हत्या की थी और शव को अपने भाई के साथ मिलकर नदी में फेंक दिया था।


आरोपियों को जेल भेजा
मामले में एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि हत्या की वजह अवैध संबंध थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पूरन, पिंकी और पूरन पासवान के भाई हरिनंदन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed