फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Husband killed wife with an axe in Gopalganj: Bihar Police team engaged in investigation

Bihar News: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से गला काटकर मार डाला, बेटे ने पिता पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 15 Jul 2025 04:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 15 Jul 2025 04:53 PM IST
सार

Gopalganj News: पति-पत्नी के बीच मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया। देखते ही देखते पति ने पत्नी का गर्दन काट दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Husband killed wife with an axe in Gopalganj: Bihar Police team engaged in investigation
जांच में जुटी पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में मामूली झगड़ा को लेकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक महिला की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के भौजौली खुर्द गांव के अजय चौरसिया की 50 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है। घटना मंगलवार के सुबह की है। मृतका के छोटा लड़का अनिकेत चौरसिया ने अपने पिता अजय चौरसिया के विरुद्ध हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मां का शव देखकर लड़का चिल्लाने लगा
मृतका के लड़के ने बताया कि मां और पिता में शाम को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। खाना खाकर लड़का घर के बाहर बरामदे में सो गया। मंगलवार की सुबह देखा तो उसकी मां का शव बिछावन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। मां का शव देखकर लड़का चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचकर लड़के को शांत कराया तथा पुलिस को सूचना दिया ।
विज्ञापन

अचानक कोर्ट पहुंचकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया सरेंडर, इस मामले में लेना पड़ा जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विजयीपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा जांच पड़ताल किया। जांच में पता चला कि पति-पत्नी में रात में झगड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी अजय चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी गोपालगंज की एफएसएल की टीम की मदद से जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed