फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Hotel manager murdered in Arrah, was returning home, criminals shot him; crime news in hindi

Bihar News : आरा में होटल मैनेजर की हत्या, घर लौट रहा था, अपराधियों ने मारी गोली; परिजन लगा रहे इन पर आरोप

Mon, 28 Aug 2023 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Aug 2023 09:10 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, दौलतपुर बलुआ गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन भी कर रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Hotel manager murdered in Arrah, was returning home, criminals shot him; crime news in hindi
विशाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में अपराधियों ने होटल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। वह रविवार देर रात होटल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव स्थित पुलिया के पास की है। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी गणेश सिंह उर्फ मुन्नी सिंह के 24 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई। वह आरा रमना मैदान स्थित एक निजी होटल में मैनेजर के रूप में काम करता था और वह मां-बाप का एकलौता पुत्र था। मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन भी कर रही है। परिजनों ने अपने ही पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पाटीदार लगातार हत्या की धमकी देते थे
इधर, विशाल सिंह के पिता गणेश सिंह उर्फ मुन्नी सिंह ने बताया कि मेरा बेटा आरा के एक होटल में मैनेजर था और वह प्रतिदिन होटल क्लोज हो जाने के बाद अपने घर आता-जाता था। आज जब वो काफी रात तक घर नहीं आया तो हम लोगों को किसी अनहोनी का अशंका हुआ। हमलोग उसे ढूंढ़ने निकले तो देखे की दौलपुर बलुआ गांव के दुर्गा मंदिर के पास पुलिस की गाड़ी खड़ी है। वहां लोगों की भीड़ लगी थी। हमलोग जब पहुंचे तो देखें कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलोगों को पूरा विश्वास है कि मेरे बेटे की हत्या जमीन के विवाद में मेरे पाटीदार और उनके लड़कों ने की है। वह लोग हमेशा झगड़ा करते थे और हम बाप बेटे को गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी देते थे। पुलिस से अपील है कि वह हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed