फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Guns roared again in Jethuli of Patna; Tension between the two parties; Patna Crime News Updates

Bihar News : पटना के जेठुली में फिर गरजीं बंदूकें; दो पक्षों में तनाव; 15 महीने पहले हुई थी तीन की हत्या

Mon, 10 Jun 2024 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Jun 2024 04:42 PM IST
सार

नदी थाने की पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए। किसी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर भारी संख्या पुलिस बल पहुंच गए। पुलिसकर्मी लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Guns roared again in Jethuli of Patna; Tension between the two parties; Patna Crime News Updates
घटना के बाद पुलिस लगातार कैंप कर रही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में नेशनल हाइवे (NH) के पास एक बार फिर से बंदूकें गरजीें हैं। जिस पार्किंग विवाद के कारण फरवरी 2023 में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसी विवाद के कारण आज से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद पूरे गांव में भगदड़ का माहौल कायम हो गया। लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नदी थाने को दी। सूचना मिलते ही नदी थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नदी थाने की पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए। किसी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर भारी संख्या पुलिस बल पहुंच गए। पुलिसकर्मी लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं। 

विज्ञापन


थानेदार बोले- गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
नदी थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि लगभग 15 महीने पूर्व पार्किंग विवाद को लेकर हुई घटना के विरोध में आज गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि 19 फरवरी 2023 को पार्किंग की विवाद को लेकर पटना के जेठूली गांव में जमकर गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में पांच लोगों को गोली लगी थी। तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के सामने एक गुट द्वारा गोलीबारी करने की बात सामने आई थी। उस वक्त लगभग 50 राउंड से अधिक गोलियां चने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


आरोपी बच्चा राय को बेल मिलने के बाद गांव आया था
बताया जाता है कि पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव अपने गेराज से गाड़ी निकल रहे थे। इसी दौरान जेटली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतीश यादव उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर को टुनटुन यादव ने गाड़ी हटाने को कहा था। इसी मामले को लेकर दोनों गुटों के बीच जमकर विवाद हुई। मारपीट के पथराव हुआ। उसके बाद जमकर गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में गोली लगने से गौतम कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई थी, जबकि रोशन कुमार और मुद्रिका राय की मौत अस्पताल में हो गई थी। जबकि चंद्रिका राय और नागेंद्र राय घायल हो गए थे। इस मामले में आरोप था कि उमेश राय गुट के लोगों ने 50 राउंड से अधिक गोलियां चलाई थीं। घटना से आक्रोशित लोगों ने घर, मैरिज हॉल, गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया था। घटना के आरोपी बच्चा राय को बेल मिलने के बाद सोमवार को वह अपने गांव जेठुली पहुंचा था।  इसी को लेकर लोगों ने इसका जमकर विरोध कर दिया। इसी विरोध के परिणाम स्वरुप दोनों गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed