Bihar : पटना के जेठुली में 43 राउंड फायरिंग, दो की मौत के बाद आरोपी का कॉम्युनिटी हॉल, घर और गाड़ियां फूंकी
Clash between two groups in Patna : राजधानी पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में NH पर रविवार की शाम अपराधियों के बीच 43 राउंड फायरिंग से पूरा इलाका हिल गया। एक पक्ष के दो की मौत हुई तो हत्या के आरोपी का घर के साथ कॉम्युनिटी हॉल फूंक दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) आर. एस. भट्ठी पुलिस का इकबाल बुलंद करने का प्रयास कर रहे हैं और राजधानी पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में नेशनल हाइवे (NH) पर दो गुटों में ऑन रोड जमकर संघर्ष हो रहा है। एक-दो नहीं, पूरे 43 राउंड फायरिंग हुई। बात यहीं नहीं रुकी। फायरिंग में एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई तो दूसरे पक्ष ने हत्या के गुस्से में आरोपी के घर और कॉम्युनिटी हॉल में आग लगा दी। नेशनल हाइवे पर घंटों तांडव हुआ। कॉम्युनिटी हॉल का सामान बाहर निकालकर सड़क पर जलाया जाता रहा।
आक्रोशित लोगों ने कम्युनिटी हॉल और घर में लगाई आग
जिस घर में आग लगाई गई, उसके अंदर फंसे लोग किसी तरह कूद-फांद कर बाहर निकले। महिलाओं को भी इसी तरह जान बचानी पड़ी। आग लगाने वालों ने गैराज में खड़ी महंगी गाड़ी को भी फूंक दिया। धधकती आग को दो किलोमीटर तक लोगों ने देखा। धुआं से पूरा इलाका काला हो गया। और, पूरे घटनाक्रम में पुलिस मूकदर्शक से ज्यादा कुछ बड़ी भूमिका निभा सकी। पुलिस ने जब भी आगे बढ़ने का प्रयास किया, लोगों ने पथराव कर भगा दिया। बाद में वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर इलाके में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील हो गया है। घटना क्षेत्र नदी थाना के अंदर है।
लोगों ने जमकर किया बबाल
गाड़ी खड़ी करने का विवाद इस हद तक बढ़ा
घटना जिन दो पक्षों के बीच हुई, उनमें से एक पक्ष ही अबतक सामने आया है। जेठुली गांव के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव के अनुसार, रविवार दोपहर हमलोगों के पार्किंग ग्राउंड के पास मुखियापति सतीश राय उर्फ बच्चा राय का ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर रहा था। इसी दौरान मैं अपनी कार निकाल रहा था। मैंने सतीश राय के ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वह नहीं माना। इतने में सतीश राय वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ देर में उसके सहयोगी बंदूकें लेकर वहां पहुंच गए। इधर, मेरे परिजन सतीश राय को समझाने वहां पहुंचे। जब हमलोग कुछ बोल पाते सतीश राय और उसके सहयोगी गोलीबारी करने लगे। इसमें आधा दर्जन लोगों को गोली लग गई। रोशन और गौतम की मौत हो गई। चारों घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
कम्युनिटी हॉल और घर में लगाई आग
गोलीबारी के विरोध में पीड़ित पक्ष के लोग और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने सतीश राय के कम्युनिटी हॉल और उसके घर में आग लगा दी। घर में फंसे लोगों ने किसी तरह खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आगजनी कर सड़क पर जमकर बवाल किया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। अगलगी में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पीएमसीएच में भर्ती घायलों के अनुसार घटना के पीछे वर्चस्व और जमीन का विवाद भी है। एक घायल ने बताया कि रविवार को विवाद की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे हुई और दोपहर बाद मामला बहुत आगे बढ़ गया। एक पक्ष ने फायरिंग में जान ले ली तो कौन कहां गया, यह पता नहीं चल रहा था। किसे गोली लगी और कौन बचा, यह पता नहीं चल रहा था।